एक्सप्लोरर

'विराट कोहली की कप्तानी में कई बदलाव हुए, मुझे भी...', शिखर धवन ने अपने मुश्किल दौर को किया याद

Shikhar Dhawan: धवन ने बताया कि 2016 के समय वह काफी बढ़ाव में थे, उन्हें एहसास था कि रन नहीं बने तो टीम से बाहर होना पड़ेगा. उन्होंने उस दौर को अपने क्रिकेट करियर का सबसे मुश्किल समय बताया

विराट कोहली की कप्तानी के दौरान टीम में कई बदलाव हुए, एक समय पर इसका खामियाजा शिखर धवन को भी भुगतना पड़ा. कई बार उन्हें खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर होना पड़ा. उन्होंने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ हुए इंटरव्यू में बताया कई 2016 में उन्हें टीम से क्यों बाहर कर दिया गया था. उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद किया. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि चोट लगने के बावजूद वह एक मैच में खेले थे.

शिखर ने महसूस किया कि वह टीम में वापसी को लेकर अपने ऊपर बहुत ज्यादा दबाव ले रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने अपनी सोच बदलने पर काम किया और खुश रहने पर ध्यान दिया. उन्होंने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन के दम पर टीम में वापसी की लेकिन 2018 में उन्हें फिर बाहर कर दिया गया.

रणवीर के साथ इंटरव्यू में धवन ने अपने क्रिकेट करियर के मुश्किल समय को याद किया. उन्होंने कहा कि विराट कोहली जब कप्तान थे तब टीम में लगातार बदलाव होते रहते थे. उन्हें भी टीम से बाहर होना पड़ा. उन्होंने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें चोट लग गई थी, बावजूद वह टीम के लिए खेले. बाद में उन्हें बाहर कर दिया गया.

मैं बहुत ज्यादा परेशान था- धवन

धवन ने बताया कि 2016 के समय वह काफी बढ़ाव में थे, उन्हें एहसास था कि रन नहीं बने तो टीम से बाहर होना पड़ेगा. उन्होंने उस दौर को अपने क्रिकेट करियर का सबसे मुश्किल समय बताया. उन्होंने कहा, "मैं बहुत ज्यादा परेशान था. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में मैं आउट हो गया, दूसरी पारी में ट्रेंट बोल्ट की गेंद लगने से मेरा हाथ टूट गया." 

धवन को पता था कि अगर वह नहीं खेलते हैं तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा, इसलिए उन्होंने चोट के बावजूद खेलने का फैसला किया. उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि पहले ही मरा हुआ हूं, तो पूरा मरके जाऊं ना."

शिखर धवन अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने अपने 12 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले. इसमें उन्होंने क्रमश 2315, 6793 और 1759 रन बनाए.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget