एक्सप्लोरर

वसूली टाइटंस... भारतीय ऑलराउंडर ने BJP के खिलाफ किया पोस्ट, बवाल मचा फिर दी सफाई

भारतीय महिला क्रिकेटर पूजा वस्त्राकर का एक सोशल मीडिया पोस्ट बड़े विवाद का कारण बन गया है. अब उन्होंने पूरे मामले पर सफाई भी दी है.

भारतीय क्रिकेट टीम की युवा और उभरती हुई खिलाड़ी पूजा वस्त्राकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के कारण चर्चा का विषय बन गई हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपडेट करते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. इस तस्वीर में BJP के कुल 11 मंत्री हैं, जिन्हें आईपीएल फ्रैंचाइज़ी गुजरात टाइटंस की तरह वसूली टाइटंस नाम दिया गया है. जैसे ही सोशल मीडिया पर इस पोस्ट ने तूल पकड़ना शुरू किया, वैसे ही पूजा वस्त्राकर ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था.

चाहे पूजा वस्त्राकर ने पोस्ट को डिलीट कर दिया हो, लेकिन लोगों द्वारा लिए गए स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं. पूजा द्वारा साझा की इस पोस्ट से जुड़ी एक गौर करने वाली बात ये है कि इसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अदालत में दिए गए बयान के ठीक एक दिन बाद शेयर किया गया है. केजरीवाल ने अपने बयान में कहा था कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों की जांच से बचने के लिए इलेक्टोराल बॉन्ड के रूप में एक 'वसूली रैकेट' शुरू कर रखा है. 

पूजा वस्त्राकर द्वारा किए गए पोस्ट को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोगों ने तंज कसते हुए उन्हें कांग्रेस का समर्थक बताया, दूसरी ओर कुछ लोगों ने उन्हें चेतावनी भी दी कि ऐसा पोस्ट साझा करने के लिए उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

पूजा वस्त्राकर ने दी सफाई

इस पूरे मामले के बाद पूजा वस्त्राकर ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सफाई देते हुए लिखा, "मुझे यह पता चला है कि एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था. ये पोस्ट तब डाला गया जब मैं अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रही थी. मैं माननीय प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करती हूं. इससे किसी को भी क्षति पहुंची हो तो उसके लिए मैं क्षमा मांगती हूं."

यह भी पढ़ें:

LSG VS PBKS PITCH REPORT: बल्लेबाज़ों के लिए कब्रिस्तान या गेंदबाज़ों की लगेगी लंका? जानें इकाना की पिच पर किसका होगा राज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एक खिलाड़ी रह गया भारत में; जानें क्यों हुआ ऐसा
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget