एक्सप्लोरर

New President of BCCI: दिग्गज क्रिकेटर बन सकता है अगला बीसीसीआई अध्यक्ष, हो चुकी है बातचीत;' रिपोर्ट में खुलासा

BCCI President: खबर है कि रोजर बिन्नी के बाद एक बड़ा क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष बन सकता है. सितंबर के आखिरी में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में कई पद के लिए चुनाव होंगे.

बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा? ये चर्चा तेज है क्योंकि उम्र के कारण रोजर बिन्नी का कार्यकाल अब खत्म हो चुका है. अगली नियुक्ति तक उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं. लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले के बाद जब बीसीसीआई का चुनाव हुआ था तब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अध्यक्ष बनाया गया था, जय शाह उपाध्यक्ष चुने गए थे. गांगुली के हटने के बाद बिन्नी ने ये पद संभाला था. और अब खबर है कि एक बार फिर कोई बड़ा क्रिकेटर अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल है.

रोजर बिन्नी के हटने का कारण उनकी उम्र था, वह 70 साल के हो गए हैं. नियमानुसार उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा. सितंबर के आखिरी में हफ्ते में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक होगी, इसमें अध्यक्ष पद के साथ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सचिव, आईपीएल चेयरमैन, कोषाध्यक्ष के लिए भी चुनाव होंगे.

बड़ा क्रिकेटर बन सकता है BCCI अध्यक्ष

जागरण की रिपोर्ट के अनुसार कई रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने वाले एक क्रिकेटर को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. एक बड़े अधिकारी ने उस खिलाड़ी से इंग्लैंड में बातचीत भी की थी, हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया कि उस खिलाड़ी ने इस पद के लिए हामी भरी है या मना किया है. उस खिलाड़ी के नाम का भी खुलासा नहीं हुआ है. रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया कि महत्वपूर्ण हितधारक मानते हैं कि  प्रतिष्ठित क्रिकेटर को अध्यक्ष चुना जाए तो अच्छा होगा.

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि इस बार फिर संभावना है कि बीसीसीआई का चुनाव नहीं होगा. आपसी सहमति से ही सभी पदों पर नियुक्ति हो जाएगी. जैसा पिछले 2 चुनाव में हुआ, वैसे ही बड़े लोग फैसला करेंगे कि क्या होगा. सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि सचिव देवजीत सैकिया अपने पद पर बने रह सकते हैं.

आईपीएल चेयरमैन पद के लिए संजय नाइक और राजीव शुक्ला के नाम पर चर्चा है. जबकि संभावना है कि कोषाध्यक्ष प्रभतेज भाटिया और संयुक्त सचिव रोहन गौंस देसाई अपने पद पर बने रह सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget