एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: 50 साल से ओवल में भारत को नहीं मिली है जीत, ऐसा रहा है प्रदर्शन

England vs India 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 2 सितंबर से द ओवल में चौथा टेस्ट खेला जाएगा. जानिए इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है.

England vs India 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार से सबक लेकर टीम इंडिया कल से द ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट से सीरीज में वापसी करने उतरेगी. हालांकि, इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक रहा है. ऐसे में विराट सेना के लिए यहां जीत दर्ज करना एक बड़ी चुनौती होगी. 

भारत को अब तक द ओवल के मैदान पर सिर्फ एक जीत नसीब हुई है, जो उसे 50 साल पहले 1971 में मिली थी. भारत ने अब तक यहां 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से पांच में उसे हार मिली है और सात मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. 

द ओवल की पिच इंग्लैंड में बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ है और यह भारतीय बल्लेबाजों के लिए राहत की खबर है जो इस सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने किसी तरह कुछ रन बनाने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, नंबर चार, पांच और छह के बल्लेबाज लगातार निराश कर रहे हैं. 

भारतीय टीम मैनजमेंट जो पांच गेंदबाज खिलाने का मन रखता है, वो शायद बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को इशांत शर्मा की जगह ला सकता है. वहीं रविंद्र जडेजा की फिटनेस को लेकर भी कुछ चिंताएं हैं. टीम मैनेजमेंट उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को ला सकता है. अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए टीम पर दबाव भी है. 

इंग्लैंड को भी अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ेगा, क्योंकि जोस बटलर चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं, जिसके बाद विकेटकीपिंग का जिम्मा जॉनी बेयरस्टो संभालेंगे. साथ ही मोइन अली को उप कप्तान बनाया गया है. 

हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि मेजबान टीम जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिंसन में से किसी एक को आराम देती है या नहीं. दोनों तेज गेंदबाजों ने पहले तीन टेस्ट खेले हैं और सीरीज में अब तक अधिकतम ओवर तक गेंदबाजी की है. 

इंग्लैंड की टीम में क्रिस वोक्स और मार्क वुड की वापसी हुई है, जिससे उसके पास एक गेंदबाज को आराम देने का विकल्प खुला है. ओवल टेस्ट में वोक्स और वुड दोनों को खिलाया जा सकता है जबकि सैम कर्रन को आराम मिल सकता है जो फिलहाल फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget