एक्सप्लोरर

अगले पांच साल किसी भी टीम से ज्यादा क्रिकेट खेलेगी टीम इंडिया

विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय टीम अगले पांच साल (2018-2023) में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 203 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी.

विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय टीम अगले पांच साल (2018-2023) में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 203 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी.

इन पांच वर्षों के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) में भारतीय टीम को 51 टेस्ट मैच , 83 वनडे और 69 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की संभावना है. कुल अगर देखें तो भारत 407 दिन मैदान पर गुजारेगी जो किसी भी टीम से ज्यादा है.

भारत के मैचों की संख्या दूसरे स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज (186 मैचों) और तीसरे स्थान पर इंग्लैंड (175 मैच) से कही अधिक है.

लोकप्रिय धारणा के विपरीत भारतीय टीम इस दौरान टेस्ट मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर है. इस अवधि में इंग्लैंड के 59 टेस्ट खेलने की संभावना है जबकि ऑस्ट्रेलिया 47 टेस्ट मैचों के साथ तीसरे स्थान पर है. वनडे और टी -20 के मामले में भारत वेस्टइंडीज (75 वनडे और 68 टी 20) से आगे है.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि , ‘‘अब एफटीपी दो देशों के बीच होने वाली सीरीज की तरह है लेकिन कैलेंडर (एफटीपी) बनाने में आईसीसी ने भी अपना सुझाव दिया है. जो लोग ऐसा सोचते हैं कि बीसीसीआई टेस्ट मैचों को नजरअंदाज कर रही है उन्हें राहत की सांस लेनी चाहिए कि हम अगले पांच साल में 50 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल रहे है.’’

भारतीय टीम के मैचों के बोझ (आईपीएल के कारण) को देखते हूए हर साल इसकी संख्या कम होती जाएगी. टीम को 2018-19 सीजन में 54 मैच खेलने हैं जबकि इसके बाद अगले चार सीजन में 41, 33, 40 और 35 मैच खेलने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget