एक्सप्लोरर

Team India 2021 Full Schedule: आइये जानते हैं इस साल भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम इस साल काफी बिजी रहने वाली है. 2021 में भारतीय टीम को नॉनस्टॉप क्रिकेट खेलना है.

Team India 2021 Full Schedule: कोरोना महामारी की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम पिछले साल काफी कम क्रिकेट खेल सकी. लेकिन टीम इंडिया इस साल काफी बिजी रहने वाली है. दरअसल, इस साल भारतीय टीम को नॉनस्टॉप क्रिकेट खेलना है. जनवरी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो टेस्ट खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम को फरवरी में इंग्लैंड की मेज़बानी करनी है. आइये जानें इस साल का भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल.

जनवरी 2021

भारतीय क्रिकेट टीम को जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट खेलने हैं. 2021 में भारत को अपना पहला टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेलना है, जो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट होगा. इसके बाद 15 जनवरी को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में आखिरी टेस्ट खेलेगी. इन दो टेस्ट मैचों के साथ ही भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो जाएगा.

फरवरी 2021

ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे के बाद फरवरी में भारतीय टीम इंग्लैंड की मेज़बानी करेगी. इंग्लैंड यहां चार टेस्ट, पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इंग्लैंड के भारत दौरे की शुरुआत 5 फरवरी को पहले टेस्ट के साथ होगी. इसके बाद 12, 14, 16, 18 और 20 मार्च को पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. वहीं 23, 26 और 28 मार्च को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे.

अप्रैल-मई 2021

रिपोर्ट की मानें तो अप्रैल और मई में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आयोजन होगा. कोरोना महामारी के कारण भले ही आईपीएल 2020 का आयोजन यूएई में हुआ था. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली पहले ही साफ कर चुके हैं कि आईपीएल 2021 का आयोजन देश में ही होगा.

जून-जुलाई 2021

आईपीएल के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के लिए रवाना होगी. इस दौरे पर भारतीय टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. हालांकि, अभी इन मैचों की तारीखों का एलान नहीं हुआ है. इसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका में ही रुकेगी. क्योंकि श्रीलंका में ही 2021 एशिया कप खेला जाएगा. जुलाई में 2021 एशिया कप का आयोजन होगा, जिसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी.

अगस्त-सितंबर 2021

अगस्त में भारत को पहले जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि भारतीय टीम जिम्बाब्वे में किस फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी. जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. इंग्लैंड में भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी.

अक्टूबर-नवंबर 2021

अक्टूबर में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी. 2021 टी20 विश्व कप से पहले भारत अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलेगा. हालांकि, अभी इसका फुल कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है. हालांकि, ये स्पष्ट है कि टीम इंडिया प्रोटीज़ के साथ लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलेगी.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद भारत को 2021 टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है. ये टूर्नामेंट नवंबर तक चलेगा. टी20 विश्व कप के खत्म होने के बाद नवंबर में ही न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर आएगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच और तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

दिसंबर 2021

साल के अंत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी. साउथ अफ्रीका में भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.

यह भी पढ़ें- 

कारोना के बढ़ते मामलों के कारण जिम्बाब्वे में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर रोक, खतरे में अफगानिस्तान के साथ सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget