एक्सप्लोरर

IND vs AUS: चौथे टेस्ट के लिए तैयार दिखे मोहम्मद शमी, नेट्स में की बैटिंग, पहले मैच में तोड़ा था किंग कोहली का रिकॉर्ड

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच से पहले मोहम्मद शमी बैटिंग का अभ्यास करते हुए दिखाई दिए.

IND vs AUS 4th Test, Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज़ का चौथा और आखिरी मैच 9 मार्च, गुरुवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले इंदौर में खेले गए तीसरा टेस्ट गंवाने के बाद अखिरी मैच टीम के लिए ‘करो या मरो’ वाला होगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी नेट्स में बैटिंग का अभ्यास करते हुए दिखे. नागपुर में खेले गए पहले मैच में शमी ने बल्लेबाज़ी करते हुए 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. 

पहले मैच में विराट कोहली का तोड़ा था रिकॉर्ड

पहले मैच में शमी की पारी में कुल 3 छक्के शामिल रहे थे. इन छक्कों की बदौलत उन्होंने विराट कोहली का रिकार्ड तोड़ दिया था. दरअसल, कोहली ने अपने टेस्ट करियर मे अब तक कुल 24 छक्के लगाए हैं. वहीं, मोहम्मद शमी ने अपने टेस्ट करियर में बल्लेबाज़ी करते हुए 25 छक्के पूरे कर लिए हैं. 

बैटिंग अभ्यास की साझा की तस्वीर

शमी ने चौथे टेस्ट मैच से पहले अपने सोशल मीडिया के ज़रिए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो बैटिंग का अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं. शमी नेट्स में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने पैड, थाई पैड, और हाथों में गलव्स पहने हुए हैं. इस दौरान वो हेलमेट नहीं, बल्कि कैप लगाए हुए दिखे. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “स्टेप आउट और चार्ज करने का मौकां कभी न गंवाएं.” 

सीरीज़ में 2-1 से आगे है टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ मे टीम इंडिया 2-1 से आगे है. टीम को सीरीज़ अपने नाम करने के लिए चौथा मैच या तो जीतना पड़ेगा, या फिर ड्रॉ पर खत्म करवाना होगा. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में जीत अपने नाम करना लाज़मी है. अगर भारतीय टीम चौथा टेस्ट गंवा देती है, तो टीम को श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट के परिणमों पर निर्भर रहना होगा.

 

ये भी पढ़ें...

GG vs MI Women: हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी, WPL के इतिहास में अर्धशतक लगाने वाली बनीं पहली खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'; भारत के खिलाफ रचा इतिहास
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget