एक्सप्लोरर

IND vs SL: रोहित शर्मा ने बतौर टेस्ट कप्तान जीता पहला मैच, श्रीलंका को हराने का इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट

भारत ने श्रीलंका को मोहाली टेस्ट मैच में पारी और 222 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया जाहिर की.

टेस्ट कप्तानी की शुरुआत जीत से करने के बाद रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया. रविंद्र जडेजा ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने नाबाद 175 रन की पारी खेलने के साथ मैच में कुल 9 विकेट झटके. इससे टीम श्रीलंका पर तीन दिन के अंदर पारी और 222 रन की बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही.

पहली पारी में 174 रन पर सिमटने के बाद श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 178 रन पर सिमट गई. रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह अच्छी शुरुआत थी. हमारे लिए यह क्रिकेट का शानदार मैच था. हमने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया. ईमानदारी से कहूं तो मैंने नहीं सोचा था कि यह ऐसा मैच होगा जो तीन दिन में खत्म हो जायेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी के लिये अच्छी पिच थी, इसमें कुछ टर्न था और तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल रही थी. ’’

रोहित ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को काफी श्रेय जाता है, उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हुए दबाव बनाया और श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिये चीजें आसान नहीं होने दीं और लगातार अंतराल पर विकेट चटकाये. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट के लिये अच्छा संकेत है. काफी सारे शानदार प्रदर्शन रहे, विराट कोहली के लिये उपलब्धि भरा टेस्ट रहा और हम सबसे पहले यहां आकर इस टेस्ट को जीतना चाहते थे. इस तरह के बड़े व्यक्तिगत प्रदर्शन को देखना शानदार है. ’’

जडेजा ने जहां व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की तो रविचंद्रन अश्विन ने कपिल देव (131 मैच में 434 विकेट) को पीछे छोड़ दिया और अब 436 विकेट चटकाकर भारत के दूसरे सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं. अश्विन इस तरह अनिल कुंबले के 619 विकेट के रिकॉर्ड से पीछे हैं.

वहीं रोहित दूसरे भारतीय कप्तान बन गये हैं जिन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहले ही मैच में टीम को पारी से जीत दिलायी हो. पॉली उमरीगर पहले भारतीय कप्तान थे जिनकी अगुआई में भारत ने 1955-56 में मुंबई में न्यूजीलैंड को पारी और 27 रन से पराजित किया था.

यह भी पढ़िए : IPL 2022 Schedule: आईपीएल 2022 का जारी हुआ शेड्यूल, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा पहला मैच

IND vs SL: 'सर जडेजा' के नाम दर्ज हुआ एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 1973 के बाद ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget