एक्सप्लोरर

INDvSL: श्रीलंका पर जीत के साथ भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शिकस्त के बाद वापसी करते हुए भारत ने आज यहां महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में श्रीलंका में सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें जीवंत रखी हैं.

नई दिल्ली/कुआलालंपुर: पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शिकस्त के बाद वापसी करते हुए भारत ने आज यहां महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में श्रीलंका में सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें जीवंत रखी हैं.

थाईलैंड और मलेशिया के खिलाफ आसान जीत के बाद भारत को पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जो अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ किसी भी प्रारूप में उसकी पहली हार है.

भारत ने हालांकि आज बेहतर प्रदर्शन किया. बायें हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट (20 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट चटकाने के अलावा दो बल्लेबाजों को रन आउट भी किया. झूलन गोस्वामी (20 रन पर एक विकेट), अनुजा पाटिल (19 रन पर एक विकेट) और पूनम यादव (23 रन पर एक विकेट) ने भी एक - एक विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका की टीम सात विकेट पर 107 रन ही बना सकी.

भारत ने इसके जवाब में शीर्ष और मध्यक्रम की बल्लेबाजों की उम्दा पारियों की मदद से सात गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 110 रन बनाकर जीत दर्ज की.

सलामी बल्लेबाजों मिताली राज (23) और स्मृति मंधाना (12) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. ये दोनों हालांकि जब पवेलियन लौटी तो 11.2 ओवर में भारत का स्कोर दो विकेट पर 55 रन था. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इसके बाद 25 गेंद में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाए. हरमनप्रीत जब पवेलियन लौटी तो भारत का स्कोर तीन विकेट पर 70 रन था.

वेदा कृष्णमूर्ति (29) और अनुजा पाटिल (19) ने इसके बाद 32 गेंद में 40 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया.

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश तीनों के फिलहाल चार-चार मैचों में छह-छह अंक हैं. हालांकि भारत प्लस 2.709 की रन रेट के साथ शीर्ष पर चल रहा है.

फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को शनिवार को अपने अंतिम मैच में हर हाल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराना होगा.

इससे पहले श्रीलंका की कप्तान शशिकला सिरिवर्धने का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ. टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और सात विकेट पर 107 रन ही बना सकी.

हसिनी परेरा ने 43 गेंद में सर्वाधिक 46 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके मारे. सलामी बल्लेबाज यशोदा मेंडिस ने भी 39 गेंद में 27 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग
2032 ओलंपिक के लिए इजराइल का बड़ा प्लान, क्रिकेट में बीसीसीआई से मांगा सहयोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget