एक्सप्लोरर

INDW vs BAW: महिला क्रिकेट में भारत ने बारबाडोस को 100 रनों से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Commonwealth Games 2022: महिला क्रिकेट में भारत ने बारबाडोस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने यह मैच 100 रनों से जीता.

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने बारबाडोस को 100 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया के लिए जेमिमाह रोड्रीगेज ने नाबाद अर्धशतक जड़ा. जबकि गेंदबाजी में रेणुका सिंह ने कमाल दिखाया. उन्होंने 4 ओवरों में 10 रन देकर 4 विकेट झटके. मेघना सिंह, स्नेह राणा और राधा यादव ने भी एक-एक विकेट लिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. 

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस टीम के लिए नाइट ने 16 रन बनाए. उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया. कप्तान मैथ्यूज महज 9 रन बनाकर आउट हुईं. उन्होंने 7 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके लगाए. त्रिशना होल्डर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इस तरह बारबाडोस की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 62 रन ही बना सकी और मैच में 100 रनों से हार का सामना किया.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. इस दौरान जेमिमाह रोड्रीगेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए. ओपनर शैफाली वर्मा ने 26 गेंदों में 43 रन बनाए. उनकी इस पारी में 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा. स्मृति मंधाना 5 रन बनाकर आउट हुईं. हरमनप्रीत कौर खाता भी नहीं खोल पाईं.

दीप्ति शर्मा ने 28 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए. उनकी इस पारी में 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा. तानिया भाटिया 6 रन बनाकर आउट हुईं. 

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2022: तुलिका मान ने भारत को दिलाया सिल्वर, जूडो के फाइनल में हार का करना पड़ा सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget