एक्सप्लोरर

Ind vs Eng T20I: कोहली-किशन की धमाकेदार पारियों की बदौलत दूसरे टी-20 मैच में जीता इंडिया

Ind vs Eng 2nd T20 Highlights: विराट कोहली ने नाबाद 73 रन की पारी खेलकर इंडिया को दूसरा टी20 में जीत दिला दी है. ईशान किशन ने भी अपने डेब्यू मैच में 56 रन की पारी खेली. इंडिया ने दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया.

India vs England T20I Series: इंडिया ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को छह विकेट पर 164 रनों पर रोक दिया और फिर 17.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान विराट कोहली (नाबाद 73) और अपना डेब्यू मैच खेलने वाले ईशान किशन (56) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली. इंग्लैंड ने पहले टी20 मुकाबले में इंडिया को 8 विकेट से हराया था. लेकिन इंडिया ने दूसरे मैच में ही इंग्लैंड को 7 विकेट से मात देकर पहले मैच की हार का बदला ले लिया.

ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही. केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. लेकिन ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में मात्र 28 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर डाला. ईशान ने कप्तान कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की. ईशान ने 32 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए.

कोहली ने 49 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्के लगाए. कोहली के करियर का यह 26वां अर्धशतक है. टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके 3000 रन पूरे हो गए हैं. उनके अलावा ऋषभ पंत ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए. श्रेयस अययर ने आठ गेंदों पर नाबाद आठ रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से सैम कुरैन, आदिल राशिद और क्रिस जॉर्डन ने एक-एक विकेट लिया.

इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने किया निराश

इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय ने 46 रन की पारी खेली. इंडिया की ओर से शार्दुल और वॉशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया.

इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Ind vs Eng 2nd T20: सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन कर रहे डेब्यू, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget