एक्सप्लोरर

रोहित-रायुडू के तूफान के बाद खलील का कहर, भारत ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत

चौथे मुकाबले को जीत कर भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा.

रोहित शर्मा(162) और अंबाटी रायुडू(100) की तूफानी शतकीय पारी के बाद खलील अहमद की कहर बरपाती गेंदबाजी की बदौलत भारत ने विंडीज को चौथे वनडे में 224 रनों से हरा दिया. भारत के 377 के जवाब में मेहमान टीम 36.2 ओवर में 153 रनों पर ढेर हो गई. रनों के मामले में भारत की ये तीसरी जबकि अपने घर और टेस्ट प्लेइंग टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है. वहीं वेस्टइंडीज की दूसरी सबसे बड़ी हार. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है.

भारत ने 2007 विश्व कप के दौरान बरमुडा के खिलाफ 257 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी जबकि अगले साल हांगकांग को 256 रनों से हराया था.

पढें - रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुए पांच बड़े रिकॉर्ड 

विशाल लक्ष्य के सामने विंडीज की टीम पहले ही बैकफुट पर थी जिसका फायदा खलील की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने उठाया. दो शुरुआती रन आउट के बाद विंडीज के बल्लेबाज खलील की अंदर और बाहर जाती गेंद को समझने में असफल रहे और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे.

पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी करने आए खलील ने तीन ओवर में ही तीन विकेट लेकर विंडीज के मिडिल ऑर्डर को तहस नहस कर दिया. एक समय भारत ने विंडीज के सात विकेट 77 रन पर गिरा दिए थे लेकिन इसके बाद कप्तान जेसन होल्डर ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिल कर टीम को सबसे बड़ी हार से  बचा लिया. होल्डर ने टीम की ओर से सबसे अधिक नाबाद 54 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली. टीम के पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.

विंडीज को पहला झटका पांचवें ओवर में 20 रन के कुल योग पर लगा जहां टीम ने रन आउट के रूप में दो और विकेट गंवा दिए. 20 रन पर तीन विकेट खोने के बाद विंडीज की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

भारत की ओर से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील ने पांच ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए तो वहीं कुलदीप यादव ने भी तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, भुवनेश्वर कुमार और रविन्द्र जडेजा एक-एक विकेट लेने में सफल रहे.

भारत की पारी -
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसे बल्लेबाजों ने सही साबित किया. रोहित के जोड़ीदार शिखर धवन ने 38 रनों की पारी खेलते हुए पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. किमो पॉल की गेंद पर धवन कारेन पावेल को कैच देकर पवेलियन लौट लिए.

पिछले तीन मैचों में शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में 16 रन ही बना सके. वह 101 के कुल स्कोर पर केमरन रोच की गेंद पर शाई होप के द्वारा लपके गए.

इसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को रोहीत और रायडू की जोड़ी ने विकेटों के लिए तरसा दिया और उनकी गेंदों को लगातार सीमापार भेजते रहे. रोहित शुरुआत में ज्यादा तेज नहीं खेल रहे थे जबकि रायडू का बल्ला बाउंड्रियां ढूंढ़ रहा था. रोहित ने 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारकर अपना 21वां वनडे शतक पूरा किया. इसके लिए उन्होंने 98 गेंदें ली.

पढें- किंग्स इलेवन पंजाब ने किया बड़ा बदलाव

शतक पूरा होने के बाद रोहित भी आक्रामक हो गए. शतक के बाद उन्होंने अगले 62 रनों के लिए 39 गेंदों का सामना किया. इसी आक्रामकता में रोहित एशले नर्स की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट लिए. 312 के कुल स्कोर पर चंद्रपॉल हेमराज ने उनका शानदार कैच पकड़ा. रोहित ने अपनी पारी में 139 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और चार छक्के लगाए. यह रोहित का वनडे में सातवीं बार 150 से ज्यादा का स्कोर है.

इसके बाद रायडू ने 46वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. वह हालांकि अपने स्कोर को इससे आगे नहीं ले जा सके और अगले ओवर की पहली ही गेंद पर फाबियान एलेन की सीधी थ्रो पर रन आउट हो गए. रायडू ने अपनी पारी में 81 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के अलावा चार छक्के मारे.

अंत में धोनी ने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 23 रन बनाए. केदार जाधव 16 और रवींद्र जडेजा सात रन बनाकर नाबाद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget