एक्सप्लोरर

IND vs WI: T20 World Cup को लेकर Team India ने बना लिया है प्लान, Rishabh Pant ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाया ट्रेलर

India vs West indies: विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत ने बताया कि टी20 वर्ल्डकप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम किस योजना पर काम कर रही है.

India vs West indies Rishabh Pant T20 Series: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि आठ महीने में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम ने अधिक से अधिक विकल्पों को आजमाने की योजना बनाई है. लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनाए गए पंत ने शुक्रवार रात दूसरे मुकाबले में भारत की आठ रन की जीत के दौरान तेजतर्रार अर्धशतक जड़ा.

पंत से जब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘विश्व कप में अब भी समय बचा है इसलिए हमारी योजना जितना अधिक संभव हो उतने विकल्पों को आजमाने की है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि कौन सा स्थान किसके अनुकूल है और वे कैसे टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं. हम कई विकल्पों को आजमा रहे हैं, अंत में टीम के लिए जो सही रहेगा वह अंतिम फैसला होगा.’’

सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तेज गेंदबाजी जोड़ी को आराम दिया गया है. उनकी गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने अंतिम ओवर में रोवमैन पावेल के लगातार दो छक्कों के बावजूद धैर्य कायम रखते हुए भारत को जीत दिलाई. पंत ने कहा कि टीम की योजना गेंद को आफ स्टंप से बाहर रखने की थी. उन्होंने कहा, ‘‘दो छक्के लगने के बाद बात हुई कि वह गेंद को आफ साइड के बाहर रखने का प्रयास करेगा लेकिन अंत में उसने अपने मजबूत पक्ष के हिसाब से काम किया.’’

पंत ने कहा, ‘‘बेशक मैच में काफी दबाव था लेकिन व्यक्तिगत खिलाड़ी के रूप में हम काफी अधिक सोचने की जगह अपने कौशल पर ध्यान देते हैं.’’

चोटों से जूझने वाले हार्दिक पांड्या के उपलब्ध नहीं होने के कारण भारत तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को फिनिशर के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने दूसरे मैच में 18 गेंद में 33 रन की पारी खेली और पंत के साथ 35 गेंद में 76 रन जोड़कर टीम का स्कोर पांच विकेट पर 186 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने से टीम में जगह सुरक्षित होने के संदर्भ में पूछे जाने पर पंत ने कहा, ‘‘यह टीम योजना का हिस्सा है. व्यक्तिगत खिलाड़ी के रूप में मैं यह नहीं सोचता कि मुझे यह स्थान सुरक्षित करना है या दूसरा.’’

गुगली विशेषज्ञ 21 साल के रवि बिश्नोई के रूप में भारत के पास अब एक और स्पिन विकल्प है. बिश्नोई ने पहले टी20 में पदार्पण करते हुए 17 रन देकर दो विकेट चटकाए थे जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया था. दूसरे मुकाबले में उन्होंने 30 रन देकर एक विकेट चटकाया और पंत विकेट के पीछे से इस युवा खिलाड़ी से लगातार बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘टीम में नए खिलाड़ी के लिए सबसे महत्वपूर्ण उसे आत्मविश्वास देना होता है. आप उसे जितना अधिक आत्मविश्वास दोगे, यह उतना अधिक महत्वपूर्ण होगा.’’

यह भी पढ़ें : IND vs WI T20 Series: तीसरे मैच में नजर नहीं आएंगे ऋषभ पंत, श्रीलंका के खिलाफ भी टी-20 सीरीज से रहेंगे बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget