एक्सप्लोरर

INDvsWI: टी20 मुकाबला जीत दौरे का विजयी अंत करने उतरेगी टीम इंडिया

INDvsWI: टी20 मुकाबला जीत दौरे का विजयी अंत करने उतरेगी टीम इंडिया

किंगस्टन: वनडे सीरीज़ में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया आज इकलौते टी20 को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ आज होने वाले एकमात्र टी20 मैच में क्रिस गेल की मेजबान टीम में वापसी के बावजूद टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है.


पांच मैचों की वनडे सीरीज़ 3-1 से जीतने के बाद भारत टी20 जीतकर दौरे का शानदार अंत करना चाहेगा. उसे हालांकि टी20 क्रिकेट के बादशाह गेल के बल्ले पर अंकुश लगाना होगा. गेल हालांकि चोटों और खराब फार्म के कारण 15 महीने बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं. आईपीएल में भी वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे.


वेस्टइंडीज मौजूदा विश्व चैम्पियन है और उसकी टीम में गेल, मर्लोन सैमुअल्स, सुनील नारायण, सैमुअल बद्री जैसे मैच विनर हैं जबकि टी20 विश्व कप के नायक कार्लोस ब्रेथवेट कप्तान हैं. टीम में एविन लुईस भी हैं जिन्होंने पिछले साल फ्लोरिडा में टी20 मैच में भारत के खिलाफ 49 गेंद में 100 रन बनाये थे.


वनडे श्रृंखला जीत चुकी भारतीय टीम इस प्रारूप में रणनीति और अंतिम एकादश में बदलाव कर सकती है. कोहली ने आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू के लिये कई बार पारी का आगाज किया है और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में भारत के लिये भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं.


अजिंक्य रहाणे ने वनडे श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक शतक और तीन अर्धशतक समेत 350 रन बनाये. टी20 प्रारूप को देखते हुए शिखर धवन और कोहली पारी का आगाज कर सकते हैं.


युवा रिषभ पंत को दौरे पर पहली बार खेलने का मौका मिलेगा. वह इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलूरू टी20 मैच में भी अंतिम एकादश में थे. भारतीय टीम प्रबंधन भविष्य में वनडे क्रिकेट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी पंत को सौंपने की तैयारी में है लिहाजा उन्हें मौका मिल सकता है.


कोलकाता नाइट राइडर्स के सफल टी20 गेंदबाज कुलदीप यादव को भी उतारा जा सकता है. युजवेंद्र चहल टीम का हिस्सा नहीं है लिहाजा टीम प्रबंधन चाइनामैन कुलदीप को उतार सकता है.


आईपीएल में सर्वाधिक विकेट ले चुके भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे जिनका साथ उमेश यादव देंगे.


वेस्टइंडीज के आक्रमण का दारोमदार उसकी स्पिन जोड़ी नारायण और बद्री पर होगा जो अपनी विविधता से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. नारायण पारी की शुरूआत भी कर सकते हैं चूंकि आईपीएल में वह इस भूमिका में कामयाब रहे हैं.


टीमें: 


भारत: विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, केदार जाधव, हादर्कि पांड्या, रिषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अशिवन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, दिनेश कातर्कि, मोहम्मद शमी.


वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट(कप्तान), सैमुअल बद्री, रोंसफोर्ड बीटन, क््िरस गेल, एविन लुईस, जासन मोहम्मद, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल , मर्लोन सैमुअल्स, जेरोम टेलर, चाडविक वाल्टन, केसरिक विलियम्स.


मैच का समय: रात नौ बजे से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget