एक्सप्लोरर

INDvsWI: शानदार जीत के साथ नंबर 1 रैंकिंग पर काबिज़ होना चाहेगी टीम इंडिया

दो शानदार जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करके आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम कल से शुरू हो रहे चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के जरिये 3-0 से वे

 


 


 


INDvsWI: शानदार जीत के साथ नंबर 1 रैंकिंग पर काबिज़ होना चाहेगी टीम इंडिया

पोर्ट आफ स्पेन: दो शानदार जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करके आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम कल से शुरू हो रहे चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के जरिये 3-0 से वेस्टइंडीज का सफाया करके नंबर वन की टेस्ट रैंकिंग फिर हासिल करना चाहेगी.



चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढत बनाने वाली भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट 237 रन से जीता था. विराट कोहली और उनकी टीम चौथा टेस्ट इसी अंदाज में जीतकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज होना चाहेगी.



यह मैच ड्रा रहने पर आस्ट्रेलिया शीर्ष पर बरकरार रहेगा जबकि इंग्लैंड से 2-2 से ड्रा वाला इंग्लैंड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज है. कप्तान कोहली ने साफ कर दिया कि पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा उतरेंगे और वह तीसरे नंबर पर उतरेंगे. शिखर धवन ने पहले टेस्ट में 84 रन बनाने के बाद कोई योगदान नहीं दिया है. देखना यह है कि पिछले मैच से बाहर रहे मुरली विजय की अंतिम एकादश में वापसी होती है या नहीं. बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने पहले ही कहा था कि विजय अंगूठे की चोट से उबर चुका है.



उनके खेलने पर चेतेश्वर पुजारा को बाहर रहना पड़ सकता है.



गेंदबाजी में भी बदलाव संभव है. सत्र लंबा होने के कारण भारत को 13 और टेस्ट खेलने है लिहाजा ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी का कार्यभार कम करना होगा. उमेश यादव या शरदुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है बशर्ते कोहली का प्रयोग करने का इरादा हो.



भारत के लिये श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रविचंद्रन अश्विन ने किया जो फिलहाल हरफनमौलाओं की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है. दो शतक और दो बार पांच विकेट ले चुके अश्विन ने 235 रन बनाये हैं और 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने दोनों बार कठिन हालात में रन बनाये और जरूरत के समय विकेट लिये. अश्विन अगर मैन आफ द सीरीज पुरस्कार के सबसे प्रबल दावेदार हैं तो मोहम्मद शमी का प्रदर्शन भी अनदेखा नहीं किया जा सकता जिन्होंने घुटने की चोट के कारण डेढ साल बाहर रहने के बाद वापसी की है.



तीन मैचों में 11 विकेट लेने वाले शमी नयी और पुरानी गेंद से काफी प्रभावी रहे. उन्होंने वेस्टइंडीज के सबसे अनुभवी टेस्ट बल्लेबाजों मलरेन सैमुअल्स और डेरेन ब्रावो को परेशान किया.



बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल(236 रन) ने एक शतक और अर्धशतक बनाया जबकि अजिंक्य रहाणे एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 243 रन बना चुके हैं. कप्तान कोहली ने 251 रन बनाये लेकिन इसमें पहले टेस्ट में बनाया दोहरा शतक शामिल है.



भारतीय टीम को अगर नंबर वन की रैंकिंग हासिल करनी है तो उसे और आक्रामक प्रदर्शन करना होगा जो इस श्रृंखला में सेंट लूसिया में चौथे और पांचवें दिन को छोड़कर नजर नहीं आया.



दूसरी ओर वेस्टइंडीज टीम एक बार फिर आसानी से घुटने टेकने से बचना चाहेगी. 



जमैका में रोस्टन चेस के शतक के बाद मेजबान के लिये हालात अच्छे नजर आने लगे जब उन्होंने तीसरे टेस्ट में पहली पारी में भारत के पांच विकेट 130 रन पर उखाड़ दिये थे. इसके बाद अनुभवहीनता के चलते गेंदबाजों ने मैच गंवा दिया. अब आखिरी मैच में मेजबान कड़ी चुनौती देना चाहेगा और एक बार फिर उम्मीदें डेरेन ब्रावो और मर्लोन सैमुअल्स पर टिकी होंगी. पिछली हार के बावजूद टीम में बदलाव की संभावना नहीं दिखती.



टीमें: 


भारत: विराट कोहली : कप्तान :, मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिधिमान साहा, आर अश्विन, अमित मिश्रा, रविंद्र जडेजा, स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, शरदुल ठाकुर, उमेश यादव , ईशांत शर्मा.


वेस्टइंडीज: जासन होल्डर : कप्तान :, क्रेग ब्रेथवेट, शाइ होप, डेरेन ब्रावो, मलरेन सैमुअल्स, जरमेइन ब्लैकवुड, रोस्टन चेस, लियोन जानसन, शेन डोरिच, देवेंद्र बिशू, कालरेस ब्रेथवेट, शेनोन गैब्रियल, मिगुल कमिंस, अलजारी जोसेफ.


मैच का समय: शाम 7.30 से. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
Embed widget