एक्सप्लोरर

IND vs WI: मुकेश कुमार ने तीसरे वनडे में दिखाया गेंद से कमाल, स्विंग और रफ्तार का दिखा जादू

Team India: तीसरे वनडे में टीम इंडिया का बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने निर्णायक मुकाबले में 3 विकेट हासिल कर सभी को प्रभावित किया.

India vs West Indies 3rd ODI, Mukesh Kumar Performance: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मिली हार से सबक लेते हुए तीसरे वनडे को 200 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज को भी 2-1 से जीता. आखिरी वनडे में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला. इसमें बॉलिंग में टीम की तरफ से मुकेश कुमार ने अपनी स्विंग और रफ्तार का जादू दिखाते हुए नई गेंद से विंडीज पारी को पूरी तरह से दबाव में ला दिया था.

मुकेश कुमार को वेस्टइंडीज के दौरे पर पहले टेस्ट और उसके बाद वनडे फॉर्मेट में अपना डेब्यू करने का मौका मिला. वनडे सीरीज के सभी मैचों में खेलने वाले मुकेश ने तीसरे मैच में अपने शुरुआती 4 ओवरों के अंदर 3 बड़े विकेट हासिल करने के साथ टीम की जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया था. मुकेश ने पहले ही ओवर में ब्रैंडन किंग को अपना शिकार बनाया. इसके बाद दूसरे ओवर में उन्होंने काइल मेयर्स को बोल्ड कर दिया.

वेस्टइंडीज टीम के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज 7 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद मुकेश कुमार ने तीसरा और सबसे बड़ा विकेट विंडीज कप्तान शाई होप का झटका जो ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को छेड़ने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. मुकेश ने सिर्फ 17 के स्कोर तक वेस्टइंडीज की टीम को 3 बड़े झटके दे दिए थे. मुकेश ने इस मुकाबले में 7 ओवरों की अपनी गेंदबाजी में 30 रन देने के साथ 3 विकेट हासिल किए.

एशिया कप टीम के लिए अपने दावे को किया मजबूत

टीम इंडिया को अब अपनी अगली 50 ओवर फॉर्मेट में सीरीज आगामी एशिया कप में खेलनी है, जिसके लिए अभी टीम का एलान होना बाकी है. मुकेश कुमार ने जिस तरह से तीनों वनडे में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. उसके बाद उन्होंने एशिया कप टीम में अपनी जगह को लेकर जरूर दावा पेश किया है. यदि सिराज पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो ऐसे में मुकेश एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

 

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023 Schedule: भारत और पाकिस्तान के मैच की तारीख बदली, अब इस दिन होगा मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 5 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज? एक तो खाता तक नहीं खोल सका
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
श्रीलंका फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान, टेस्ट सीरीज से पहले खेलेगी 4 दिन का खास मैच, पूरा शेड्यूल जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget