एक्सप्लोरर

INDvsWI: दूसरे मुकाबले के लिए आज भिड़ेंगी भारत और विंडीज की टीमें


INDvsWI: दूसरे मुकाबले के लिए आज भिड़ेंगी भारत और विंडीज की टीमें

पोर्ट ऑफ स्पेन: बारिश से बाधित पहले वनडे मैच में कैरेबियाई गेंदबाजों पर हावी रही भारतीय टीम आज एक बार फिर क्वींस पार्क ओवल मैदान पर मेजबानों का सामना करेगी. भारत का लक्ष्य अपनी अच्छी बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी के दम पर इस सीरीज का विजयी आगाज होगा. चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब बचाने से चूकी भारतीय टीम ने शुक्रवार से विंडीज के खिलाफ पहले मैच में शानदार खेल दिखाया था.


मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज-शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की थी. यह मैच हालांकि बारिश के कारण रद्द हो गया था. भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में अच्छा संकेत दिया. अब उन्हें इसी क्रम को जारी रखते हुए अच्छी साझेदारियों को अंजाम देते हुए अपने गेंदबाजों का काम आसान करना होगा.


विंडीज के खिलाफ पिछले मैच में युवराज सिंह ने निराश किया था. अब देखना यह है कि इस मैच में उन्हें मौका मिलता है या नहीं.


इसमें कोई शक नहीं कि दोनों टीमों का लक्ष्य इस सीरीज के माध्यम से एक नई शुरुआत होगा. एक ओर जहां भारत इस्तीफा दे चुके मुख्य कोच अनिल कुंबले के बगैर विजय रथ पर लौटने की कोशिश करेगा, वहीं विंडीज 2019 विश्व कप में प्रवेश हासिल करने के इरादे से उतरेगा.


भारत को 18 जून को चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में मात दी थी. विराट कोहली की टीम के लिए यह हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है. इससे टीम के मनोबल पर असर पड़ता दिख रहा, लेकिन पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि टीम उस हार को भुलाकर आगे निकल चुकी है.


इसके बावजूद कोहली के सामने अपनी टीम में उस जोश और जुनून को वापस लाने की चुनौती है, जो फाइनल में हार से पहले टीम के पास थी, क्योंकि एक सप्ताह के भीतर पूरी तरह सबकुछ भुला देना किसी के लिए संभव नहीं, खासतौर पर ऐसे में जब कोच के इस्तीफे से जुड़ा मामला अब भी सुर्खियों में है.


यह सीरीज उनके कंधों पर कई जिम्मेदारियां भी लाएंगी. सबसे बड़ी जिम्मेदारी टीम को मुख्य कोच की गैरमौजूदगी में संभालने की होगी. कोहली से विवाद के चलते टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बिना कोच के विंडीज दौर पर गई टीम के कप्तान कोहली पर दोहरी जिम्मेदारी है. हालांकि टीम के साथ बल्लेबाजी कोच संजय बांगर हैं.


वहीं विंडीज के पास 2019 विश्व कप में सीधे प्रवेश के कम ही मौके बचे हैं. भारत के खिलाफ सीरीज संभवत: आखिरी मौका हो. इस साल सितंबर के अंत तक आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में मेजबान इंग्लैंड के साथ शीर्ष सात स्थान पर रहने वाली टीमें विश्व कप में सीधे प्रवेश करेंगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना होगा.


टीमें (संभावित):


भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, शिखर धवन, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक.


वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशु, जॉनाथन कार्टर, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शाई होप (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, इविन लुइस, जेसन मोहम्मद, एशेल नर्स, केरन पावेल, रोवमैन पावेल, केसरिक विलियम्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget