IND vs SL: जडेजा के पास फिर नंबर वन बनने का मौका
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा के एक बार फिर नंबर वन की कुर्सी पर बैठ सकते हैं.

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा के एक बार फिर नंबर वन की कुर्सी पर बैठ सकते हैं. श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर से शुरु हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में जडेजा गेंदबाजी के साथ-साथ आलराउंडर रैंकिंग में फिर से नंबर एक बन सकते हैं.
जडेजा ने 32 टेस्ट मैचों में 155 विकेट चटकाने के अलावा 1136 रन भी बनाए हैं. 28 वर्षीय जडेजा फिलहाल दोनों ही रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं.
गेंदबाजी रैंकिंग में वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से 12 अंक पीछे है तो वही ऑलराउंडरों की रैंकिंग में वह बांग्लादेश के शाकिब अल हसन से आठ अंक पीछे है.
जडेजा अगर इस सीरीज में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते है तो वह अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के बाद एक बार फिर शीर्ष पायदान पर काबिज हो सकते है.
हालांकि गेंदबाजों की रैकिंग में वह नौ सितंबर तक नंबर एक गेंदबाज रहे थे. एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद उन्हें पहले स्थान से हटाया था.
जडेजा के अलावा बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे पायदान पर काबिज कप्तान विराट कोहली भी टॉप फाइव बल्लेबाजों में वापसी करना चाहेंगे जहां वह ऑस्ट्रेलिया के डेविड वर्नर से एक अंक पीछे है.
टॉप टेन रैंकिंग में लोकेश राहुल (आठवें) और अजिंक्य रहाणे (नौवें) भी शामिल है, जबकि दूसरे अन्य बल्लेबाज शीर्ष 20 रैंकिंग के बाहर है जिसमें शिखर धवन 30वें, मुरली विजय 36वें और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा 47वें स्थान पर हैं.
गेंदबाजों की रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन चौथे, मोहम्मद शमी 19वें, उमेश यादव 27वें, ईशांत शर्मा 29वें और भुवनेश्वर कुमार 37वें स्थान पर काबिज हैं
श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज टॉप 10 रैंकिंग में शामिल नहीं है. दिमुथ करुणारत्ने 17वें कप्तान दिनेश चांदीमल 20वें स्थान के साथ टॉप 20 शामिल है जबकि एंजेलो मैथ्यूज 24वें निरोशन डिकवेला 40वें, दिलरुवान परेरा 78वें और लाहिरु थिरिमान्ने 113वें स्थान पर है.
गेंजबाजों में बायें हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ श्रीलंका के शीर्ष रैंकिंग वाले गेंदबाज है. वह पांचवें स्थान पर है. दिलरुवान परेरा 25वें, सुरंगा लकमल 36वें, लक्षण संदाकन 69वें, एंजेलो मैथ्यूज 81वें और लाहिरू गमागे 108वें स्थान पर हैं.
Source: IOCL















