एक्सप्लोरर

रोहित और विराट के लिए खास होगा मोहाली टेस्ट, श्रीलंका के खिलाफ इस खास उम्मीद से मैदान में उतरेंगे भारतीय कप्तान

मोहाली में शुक्रवार से शुरू हो रहा टेस्ट मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए बेहद खास होगा. यह कोहली के करियर का 100वां टेस्ट होगा.

मोहाली में शुक्रवार से शुरू हो रहा टेस्ट मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए बेहद खास होगा. भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला कोहली के करियर का 100वां टेस्ट होगा. वहीं रोहित शर्मा इस मैच में जीत हासिल कर भारत के 35वें टेस्ट कप्तान के रूप में धमाकेदार आगाज करना चाहेंगे.

भारत ने 1932 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद कई नायक और महानायक पैदा किए हैं जिनकी विशिष्ट उपलब्धियां किवदंती बन गईं. फिर चाहे वह सुनील गावस्कर का 10,000वां रन हो या सचिन तेंदुलकर की भावनात्मक विदाई. अब कोहली पर सभी की निगाह हैं जिनका 100वां टेस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है. कोहली अपने इस 100वें टेस्ट मैच में शतक का इंतजार खत्म करके इसे यादगार बनाने की कोशिश करेंगे. वह पिछले दो साल से भी अधिक समय से तिहरे अंक में नहीं पहुंचे हैं.

सुरंगा लखमल, लाहिरू कुमारा या लेसिथ एम्बुलडेनिया जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी वाले श्रीलंकाई आक्रमण को खेलने में कोहली को किसी तरह की परेशानी होगी, ऐसा नहीं लगता. वह निश्चित तौर पर अपने कवर ड्राइव, ऑन ड्राइव, फ्लिक और पुल से अपने प्रशंसकों को रोमांचित करना चाहेंगे.

इस टेस्ट मैच से रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम की नयी यात्रा भी शुरू होगी. रोहित की सीमित ओवरों की क्रिकेट विशेषकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सफलता से सभी वाकिफ हैं जहां वह महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज को चुनौती देते रहे हैं.

लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करना पूरी तरह से भिन्न होता है. रोहित अभी 34 साल के हैं और यह तय है कि वह लंबे समय तक यह जिम्मा नहीं संभालेंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह भारतीय क्रिकेट में परिवर्तन के इस दौर को कैसे संभालते हैं जिसकी शुरुआत चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे और इशांत शर्मा जैसे दिग्गजों को बाहर करने से हुई है.

रोहित के कप्तानी कौशल पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी क्योंकि टेस्ट मैचों में एक सत्र में मैच का परिदृश्य बदल जाता है. इस तरह की परिस्थितियों में उनके नेतृत्व कौशल की असली परीक्षा होगी. इसमें भी उनकी सबसे पहली परख टीम संयोजन को लेकर होगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि पुजारा और रहाणे जैसे बल्लेबाजों की अनुपस्थिति में वह किस तरह के संयोजन के साथ उतरते हैं.

पूरी संभावना है कि पुजारा के नंबर तीन स्थान पर शुभमन गिल को उतारा जाएगा. रहाणे के पांचवें नंबर के स्थान के लिये हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर के रूप में दो दावेदार हैं. विहारी ने विदेशों की मुश्किल परिस्थितियों में भी अपना जुझारूपन दिखाया है जबकि अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में शतक जड़कर अपनी काबिलियत दिखायी थी.

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी पांचवें नंबर पर उतारने का रणनीतिक फैसला किया जा सकता है क्योंकि वह बायें हाथ के बल्लेबाज हैं जिससे दायें और बायें हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन पैदा होगा.

श्रीलंका की बल्लेबाजी कप्तान दिमुथ करुणारत्ने तथा अनुभवी दिनेश चांदीमल और एंजेलो मैथ्यूज पर निर्भर है. देखना होगा कि शुष्क पिच पर वह रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा का कैसे सामना करते हैं. भारत यदि पहले बल्लेबाजी करता है तो मैच चार दिन में और यदि वह बाद में बल्लेबाजी करता है तो उससे भी पहले समाप्त हो सकता है.

टीमें -

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव, श्रेयस अय्यर, कोना भारत (विकेटकीपर), उमेश यादव, सौरभ कुमार, प्रियांक पांचाल

श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा, चरित असलंका, दुशमंथा चमीरा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, सुरंगा लखमल, लाहिरू थिरिमाने, लाहिरु कुमारा, कुसाल मेंडिस, पाथुम निसांका, जेफ्री वंडारसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने.

यह भी पढ़ें : IND vs SL: मोहाली टेस्ट से पहले श्रीलंका की बढ़ी मुश्किल, करुणारत्ने ने बताया चोट की वजह से कौन हुआ बाहर

रोहित ने विराट की तारीफ में कह दी दिल जीत लेने वाली बात, रहाणे-पुजारा के बाहर होने को लेकर दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget