एक्सप्लोरर

मुरली विजय का दूसरा शतक, विराट के लिए दूसरा बैड लक

किसी भी बल्लेबाजों का शतक उनके फॉर्म और फिटनेस और कमाल का सबूत होता है, कप्तान के लिए ये मौका बेटी के ब्याह जैसा होता है. सकून वाला, खुशीवाला, मजबूती वाला और जितने भी वाले होते हैं वो सब वाला. लेकिन मुरली विजय का ये शतक कप्तान विराट कोहली के लिए दूसरा बैड लक है.

अऩुराग श्रीवास्तवा

मुरली विजय ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में फिर शतक जड़ दिया. अब मुरली विजय 155 रन बनाकर आउट हुए और जो श्रीलंकाई टीम मैदान में थी, उसके सारे बल्लेबाजों के लिए एक पूरी की पूरी पारी का स्कोर था ये. किसी भी बल्लेबाजों का शतक उनके फॉर्म और फिटनेस और कमाल का सबूत होता है, कप्तान के लिए ये मौका बेटी के ब्याह जैसा होता है. सकून वाला, खुशीवाला, मजबूती वाला और जितने भी वाले होते हैं वो सब वाला. लेकिन मुरली विजय का ये शतक कप्तान विराट कोहली के लिए दूसरा बैड लक है. पहला बैडलक नागपुर में विजय का शतक था और दिल्ली वाला तो और भी बड़ा बैडलक है.

चुस्ती फुर्ती गायब

मुरली विजय भारतीय पिचों पर चैम्पियन बल्लेबाज़ हैं लेकिन तेज़ और बाउंसी पिचों पर उनकी प्रतिभा, शतक लगाने की क्षमता सब संदेह के घेरे में है. कारण जानिए. मुरली विजय का दिल्ली में स्टंप आउट होने का विजुअल बार-बार देखिए. संदाकन की गुगली को वो हाथ देखकर पढ़ नहीं पाए, इसमें मुरली विजय का कोई दोष नहीं क्योंकि वो गेंद की पिच देखकर खेलते हैं ना कि गेंदबाज़ का हाथ देखकर. हर बल्लेबाज की स्टाइल अलग अलग होती है. लेकिन गेंद उनके बल्ले से निकलकर विकेटकीपर के दस्तानों में जाने और फिर स्टंप की गिल्लियां बिखेरने में लगभग डेढ सेकंड का समय लेती है. और इतनी देरी में मुरली विजय अपना पैर आधा इंच अंदर नहीं कर सके.

फिर कहता हूं मुरली विजय चैम्पियन बल्लेबाज़ हैं लेकिन सिर्फ भारतीय उपमहाद्वीप की स्लो पिचों पर. क्रीज पर जो सुस्ती मुरली विजय के पैर में दिखी वही तेज और बाउंसी पिचों पर जानलेवा हो जाती है. ऊंचाई वाली गेंद से निपटने के लिए बल्लेबाजों के कदमों को बेहद चपल होना होता है. अंग्रेजी में जो कहते हैं ना ऑन द टोज़... वही वाला. मुरली विजय ऑन द स्पॉट तो हैं लेकिन ऑन द टोज़ नहीं हैं. इसका एक बड़ा कारण ये भी है मुरली विजय की अब उम्र हो चुकी है. मानिए या मत मानिए हर बल्लेबाज़ सचिन तेंडुलकर नहीं होता. भले ही फिरोजशाह कोटला में विजय आउट करने वाली गेंद को बल्ले से नहीं छू पाए लेकिन जीवन के 34वें सावन को वो बहुत जल्दी छू लेंगे. सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं. चोट से वापसी कर रहे हैं. थोड़ा उम्र का असर, थोड़ी कदमों की सुस्ती. इतने में तो क्रिकेट में बड़े बड़े बल्लेबाजों का काम तमाम हो जाता है.

विराट के लिए क्यों हैं बैडलक ?

विराट भारतीय क्रिकेट की परंपरा को बदलने की जितनी भी कोशिशें कर रहे हैं, उसमें से एक ऐसी है जिसे वो चाहकर भी आसानी से नहीं बदल पाएंगे और वो है आंकड़े. जो बल्लेबाज़ दो लगातार टेस्ट में शतक जड़ रहा हो उसे साउथ अफ्रीका में पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में नजरअंदाज करना विराट जैसे अक्खड़ कप्तान के लिए भी बेहद मुश्किल होगा. देखिए इस समय भारतीय क्रिकेट में जरुरत है ऐसे लोगों की जो लड़े, जो हर हालात में लड़े. मुरली विजय की बैटिंग ही शांत नहीं है बल्कि कई बार परिस्थितियों के सामने वो लड़ना छोड़ देते हैं. वो जल्दी संतुष्ट हो जाते हैं.

अलग-अलग देश के लिए अलग-अलग क्रिकेटर

जिस तेज़ी से क्रिकेट बदल रही है और उससे भी तेजी से विराट कोहली भारतीय क्रिकेट को बदल रहे हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या वक्त नहीं आ गया जब भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीम इंडिया एक अलग सेट रखे क्रिकेटर्स का और विदेशी पिचों पर अलग. ये मामला दूर की कौड़ी लग रहा है लेकिन आने वाले समय में होगा यही.

twitter- @anuragashk

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget