एक्सप्लोरर

INDvsSL: आज से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में फिर दिखेगा तेज़ गेंदबाज़ों का जलवा

कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत और श्रीलंका के बीच पांचों दिन अच्छी प्रतिस्पर्धा देखी गई थी. शुरुआती दिनों में बारिश और श्रीलंकाई गेंदबाजों से परेशान रहने वाली मेजबान टीम ने अंत के दो दिनों में शानदार वापसी की, हालांकि जीत करीब आकर उसके हाथ से फिसल गई.

नागपुर: कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत और श्रीलंका के बीच पांचों दिन अच्छी प्रतिस्पर्धा देखी गई थी. शुरुआती दिनों में बारिश और श्रीलंकाई गेंदबाजों से परेशान रहने वाली मेजबान टीम ने अंत के दो दिनों में शानदार वापसी की, हालांकि जीत करीब आकर उसके हाथ से फिसल गई. विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में आज से शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान पहले टेस्ट मैच की भरपाई करते हुए जीत हासिल करना चाहेंगे.

जामथा स्थित इस स्टेडियम की विकेट के भी घासयुक्त होने की उम्मीद है ताकि भारत को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तैयारी करने का मौका मिले.

पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजों का जलवा देखा गया था. पहले दो दिन सुरंगा लकमल और दासुन शनाका ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था लेकिन भारत के भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी की तिगड़ी ने कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे.

इस मैच में भुवनेश्वर नहीं खेलेंगे. बीते दिन ही उनकी शादी हुई है, इसलिए टीम प्रबंधन ने उन्हें जाने की इजाजत दे दी है. ऐसे में पहले मैच में बाहर बैठे इशांत शर्मा के अंतिम एकादश में वापसी करने की संभावना है.

शिखर धवन ने भी आराम की मांग की थी और टीम प्रबंधन ने उन्हें इसकी इजाजत दे दी थी. धवन की गैरमौजूदगी में मुरली विजय का लोकेश राहुल के साथ पारी की शुरुआत करना तय है.

दूसरे मैच में भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों इस समय शानदार फॉर्म में हैं. कप्तान विराट कोहली ने पिछले ही मैच में अंतर्राष्ट्रीय करियर में अपने 50 शतक पूरे किए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने उस समय विकेट पर अंगद की तरह पांव जमा लिए थे जब श्रीलंकाई गेंदबाज कहर बरपा रहे थे.

दूसरे मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम दो स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ उतरती है या हार्दिक पांड्या की जगह शामिल किए गए हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर को पदार्पण करने का मौका देती है.

मेहमान टीम पहले मैच में शुरुआती दिनों में हावी होने के बाद अपनी बढ़त खो बैठी थी. उसे इस पर विचार करना होगा. बल्लेबाजी में उसके पास सीमित विकल्प हैं. यह देखना दिलचस्प होगा की टीम तेज गेंदबाज लाहिरू गमागे को अंतिम एकादश में जगह देती है या नहीं. गमागे ने पहले मैच की दूसरी पारी में 156 रन लुटाए थे.

अगर टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ ही जाना चाहती है तो उसके पास विश्वा फर्नाडो के रूप में एक और विकल्प मौजूद है.

चाइनामैन लक्षण संदकाना उसके लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं. बल्लेबाजी में टीम का भार कप्तान दिनेश चंडीमल, निरोशन डिकवेला और अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज पर होगा.

टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा ( विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, विजय शंकर और इशांत शर्मा.

श्रीलंका: दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करूरत्ने, सदिरा समराविक्रम, लाहिरू थिरिमाने, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल, लाहिरू गमागे, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, लक्ष्मण संदकाना, विश्व फर्नांडो, दसुन शनाका और रोशेन सिल्वा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच
बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच
IND vs ENG T20: अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड; बड़े-बड़े दिग्गज पिछड़े 
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget