एक्सप्लोरर

LUNCH INDvsSL: पुजारा, कोहली के शतकों से भारत को 199 रनों की बढ़त

चेतेश्वर पुजारा (143) और कप्तान विराट कोहली (123) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (स्टेडियम) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 199 रनों की बढ़त ले ली है.

नागपुर: चेतेश्वर पुजारा (143) और कप्तान विराट कोहली (123) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (स्टेडियम) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को श्रीलंका पर पहली पारी के आधार पर 199 रनों की बढ़त ले ली है.

भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 205 रनों पर ही ढेर कर दिया था. मेजबान टीम ने तीसरे दिन भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 404 रन बना लिए हैं. कोहली के साथ उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे विकेट पर खड़े हुए हैं. उन्होंने अभी तक पांच गेंदें खेलीं है लेकिन खाता नहीं खोला है.

कोहली ने अभी तक अपनी पारी में 161 गेंदें खेलीं हैं और 13 चौके मारे हैं. भारत ने दिन के पहले सत्र की समाप्ति से कुछ देर पहले ही चेतेश्वर पुजारा का विकेट खो दिया. वह दासुन शनाका की गेंद पर बोल्ड हो गए. पुजारा ने 362 गेंदों का सामना किया और 14 चौके लगाए.

भारत ने तीसरे दिन की शुरूआत दो विकेट के नुकसान पर 312 रनों के साथ की थी. तीसरे दिन के पहले सत्र में उसने 92 रन जोड़े हैं और सिर्फ एक विकेट खोया है.

भारत ने अपना पहला विकेट पहले दिन लोकेश राहुल (7) के रूप में खोया था. दूसरे दिन मुरली विजय (128) के रूप में उसने अपना दूसरा विकेट दिन के आखिरी सत्र में खोया था. विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 209 रनों की साझेदारी करते हुए भारत की विशाल बढ़त की नींव रखी थी.

श्रीलंका की तरफ से लाहिरू गमागे, रंगना हेराथ और शनाका ने एक-एक विकेट लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget