एक्सप्लोरर

INDvsSL: दिनेश चांदीमल की मदद से दूसरे सेशन में श्रीलंकाई टीम 150 रनों के पार

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रह दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार के दूसरे सत्र में भी बैकफुट पर रखा है. इस सत्र में हालांकि श्रीलंका ने पहले सत्र की अपेक्षा ज्यादा रन बनाए. चायकाल की घोषणा होने तक श्रीलंका का स्कोर 59 ओवरों में चार विकेट के नकुसान पर 151 रन है.

नागपुर: भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रह दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार के दूसरे सत्र में भी बैकफुट पर रखा है. इस सत्र में हालांकि श्रीलंका ने पहले सत्र की अपेक्षा ज्यादा रन बनाए. चायकाल की घोषणा होने तक श्रीलंका का स्कोर 59 ओवरों में चार विकेट के नकुसान पर 151 रन है.

पहले सत्र में श्रीलंका ने 27 ओवरों में 1.40 की औसत से सिर्फ 47 रन ही बनाए थे और दो विकेट खो दिए थे. दूसरे सत्र में उसने अपने खाते में 104 रनों का इजाफा किया. हालांकि, दूसरे सत्र में उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और सत्र के तीसरे ओवर में ही उसने अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (10) का विकेट खो दिया.

दिमुथ करुणारत्ने (51) ने यहां से कप्तान दिनेश चंडीमल (नाबाद 47) के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इशांत शर्मा ने 51वें ओवर की आखिरी गेंद पर करुणारत्ने को पगबाधा आउट कर मेहमान टीम को बड़ा झटका दिया.

इससे पहले करुणारत्ने इस साल 1000 रन बनाने वाले दूसरे सालमी बल्लेबाज बने. उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर ऐसा कर चुके हैं. करुणारत्ने ने अपनी पारी में 147 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए.

दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक चंडीमल 92 गेंद खेलते हुए चार चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. वह अपने अर्धशतक से तीन रन दूर हैं. उनके साथ निरोशन डिकवेला 18 रन पर खेल रहे हैं.

पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा और आसानी से रन नहीं बनाने दिए. हालांकि शुरुआत में श्रीलंका ने तकरीबन चार की औसत से रन बनाए थे. उसका पहला विकेट 4.5 ओवर में 20 के कुल स्कोर पर सादिरा समाराविक्रमा (13) के रूप में गिरा था.

मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद इस मैच में उतरे इशांत ने समाराव्रिकमा को चेतेश्वर पुजारा के हाथों स्लिप में कैच कराया. इसके बाद मेहमान टीम की रनगति धीमी हो गई.

भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हावी थे. रविचंद्रन अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. उन्होंने लाहिरू थिरिमाने (9) को बोल्ड कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया. 26वें ओवर के रूप में अपना पहला ओवर लेकर आए रवींद्र जडेजा ने दिमुथ करुणारत्ने को रिद्धिमान साहा के हाथों स्टम्पिंग कराया लेकिन यह नो बाल निकली.

भारत की तरफ से इशांत को दो सफलताएं मिलीं हैं. अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women's T20 World Cup: ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल
ICC ने जारी की T20 WC के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट, 1 भारतीय भी शामिल
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किसे किया धन्यवाद, कहा- इतने सारे संदेशों से अभिभूत हूं
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget