एक्सप्लोरर

IND vs SL: रोहित और राहुल के तूफान के साथ बना रनों का नया रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा(43 गेंद पर 118 रन) और लोकेश राहुल(49 गेंद पर 89 रन) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के सामने दूसरे टी 20 मैच में 261 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है.

नई दिल्ली: कप्तान रोहित शर्मा(43 गेंद पर 118 रन) और लोकेश राहुल(49 गेंद पर 89 रन) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के सामने दूसरे टी 20 मैच में 261 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. इंदौर के होलकर स्टेडियम में एक बार फिर बल्लेबाजों ने रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी.

IND vs SL: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टी 20 क्रिकेट में लगाया सबसे तेज शतक

रोहित के सबसे तेज टी 20 शतक(35 गेंद संयुक्त रूप से सबसे तेज) और राहुल के साथ उनकी पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 165 रनों की साझेदारी के बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 260 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. टी 20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरा जबकि भारत का सबसे बड़ा स्कोर है.

इसस पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में फ्लोरिडा में 244 रनों का स्कोर बनाया था. टी 20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले ही साल श्रीलंका के खिलाफ 263 रन बनाए थे.

टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला रोहित और राहुल के सामने पूरी तरह गलत साबित हुआ. रोहित और राहुल ने शुरुआती ओवर से ही आक्रामक रुख अपना लिया और मैदान के हर कोने से रन बनाए. रोहित के 10 छक्के भी भारत की तरफ से नया रिकॉर्ड है. इससे पहले युवराज सिंह ने दो अवसरों पर एक पारी में सात-सात छक्के लगाये थे जो अब तक भारतीय रिकॉर्ड था.

रोहित ने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना दूसरा शतक पूरा किया. इस फॉर्मेट में वह दो शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं. उनसे पहले क्रिस गेल, ब्रैंडन मैकुलम, इविन लुईस और कोलिन मुनरो ने यह उपलब्धि हासिल की है.

रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिये 165 रन जोड़े जो इस प्रारूप में भारत की तरफ से नया रिकॉर्ड है। इससे पहले का रिकार्ड रोहित और शिखर धवन के नाम पर था. उन्होंने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में 158 रन जोड़े थे.

रोहित ने 43 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए जबकि राहुल ने 49 गेंद की पारी में पांच चौके और 8 गगनभेदी छक्के लगाए. इनके अलावा महेन्द्र सिंह धोनी (21 गेंद 28 रन) ने दो छक्के लगाए जबकि हार्दिक पांड्या के बल्ले से एक छक्का निकला. इस तरह भारत ने टी 20 क्रिकेट इतिहास के एक पारी में 21 छक्कों के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget