एक्सप्लोरर

INDvsSL: आज जीत से कम कुछ भी नहीं है टीम इंडिया का लक्ष्य

पहले वनडे में शर्मनाक हार झेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में बने रहने के लिये ‘करो या मरो’ के मुकाबले में आज श्रीलंका को हराकर बदला चुकता करने के इरादे से उतरेगी.

मोहाली: पहले वनडे में शर्मनाक हार झेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में बने रहने के लिये ‘करो या मरो’ के मुकाबले में आज श्रीलंका को हराकर बदला चुकता करने के इरादे से उतरेगी.

धर्मशाला में मिली हार भारत के लिये खतरे की घंटी रही चूंकि पूरे सत्र में अपनी सरजमीं पर मेजबान का दबदबा रहा है.

ईडन गार्डन पर टेस्ट में पहले दिन श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों के आगे नतमस्तक हुए भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर उछाल लेती गेंदों के सामने अपनी कमजोरी जाहिर कर दी.

चंडीगढ में धर्मशाला की तरह ठंड नहीं होगी लेकिन तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी क्योंकि मैच 11:30 पर शुरू होगा. मेजबान टीम अगर पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी जाती है तो उसके लिये यह और बड़ी चुनौती होगी.

अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज पिछले मैच में सुरंगा लकमल की गेंदों का सामना नहीं कर सका. रोहित शर्मा और शिखर धवन के सस्ते में आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर , दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे के पास बड़े स्कोर बनाने का यह सुनहरा मौका था. लेकिन कोई भी नहीं चल सका और धोनी के 65 रन नहीं होते तो भारत अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट हो सकता था.

कोहली की गैर मौजूदगी में कप्तानी करने वाले रोहित ने वादा किया कि टीम ने धर्मशाला में मिली हार से सबक लिया है और बाकी दो मैचों में वह वापसी करेंगे. रोहित ने सात विकेट से मिली हार के बाद कहा,‘‘ इन हालात में वापसी करना अहम है. हमारे लिये यह खतरे की घंटी रहा.’’ भारत की अंतिम एकादश में किसी बदलाव की संभावना कम है लेकिन मध्यक्रम में अनुभवहीन बल्लेबाजी को संबल देने के लिये अजिंक्य रहाणे को उतारा जा सकता है.

रहाणे पहले मैच से बाहर रहे थे चूंकि रोहित और धवन ने पारी का आगाज किया था. कुछ मैचों में वह मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर चुके हैं लेकिन अब भी उन्हें मौका मिल पाना बहुत मुश्किल है क्योंकि रोहित ने रहाणे की जगह ओपनिंग में बताई है.

गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या का खराब फार्म चिंता का सबब होगा जिन्होंने काफी रन लुटाये जबकि भारत ने सिर्फ 112 रन बनाये थे. दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये गेंदबाजी हरफनमौला के रूप में चुने गए पंड्या को अगले महीने शुरू हो रहे दौरे से पहले अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा.

श्रीलंका ने 20.4 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली जिससे युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला.

दूसरी ओर श्रीलंका के पास 12 महीने से चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ने का यह सुनहरा मौका है.पिछले महीने न्यूजीलैंड भी इतिहास रचने की दहलीज पर था लेकिन भारत ने अगले दो मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम की.

श्रीलंका के लिये लकमल ट्रंपकार्ड साबित हुए जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने भी शानदार वापसी की. तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप भी प्रभावी साबित हुए हैं.

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल.

श्रीलंका : तिसारा परेरा (कप्तान) उपुल थरंगा, धनुष्का गुणतिलका, लाहिरू तिरिमन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणरत्ने, निरोशन डिकवेला, चतुरंगा डिसिल्वा, अकीला धनंजया, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डिसिल्वा, दुष्मंता चामीरा, सचित पथिराना, कुशल परेरा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget