एक्सप्लोरर

India vs South Africa: फर्स्ट क्लास मैचों में 24 शतक और तिहरा शतक जड़ने वाले इस बैट्समैन को टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में दे सकती है जगह

गुजरात के इस बैट्समैन ने पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एक मैच में तिहरा शतक जड़ा था.

India vs South Africa Priyank Panchal: भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए एक ऐसे क्रिकेटर को टीम में शामिल किया है जिसको कम ही लोग जानते हैं. लेकिन खास बात यह है कि ये जब मैदान पर बैटिंग करने उतरते हैं तो इनका बल्ला बिना रन बटोरे पवेलियन की ओर नहीं लौटता. हम बात कर रहे हैं गुजरात के धांसू बैट्समैन प्रियांक पांचाल की. प्रियांक राइट हैंड बैट्समैन हैं. इनकी उम्र 31 साल है. प्रियांक भले ही टीम इंडिया में देरी से शामिल हुए, लेकिन यदि इन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका मिला तो रनों की बारिश कर सकते हैं. आइए एक नजर डालतें है प्रियांक के क्रिकेट करियर पर...

प्रियांका डोमेस्टिक मैचों में गुजरात के लिए खेलते हैं. उन्होंने अब तक खेले फर्स्ट क्लास के 100 मैचों में 7011 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 24 शतक जड़े हैं. खास बात यह है कि इसमें उनका एक नाबाद तिहरा शतक भी शामिल है. फर्स्ट क्लास मैचों में प्रियांक का औसत 45.52 रहा है. उन्होंने 25 अर्धशतक भी जड़े हैं. प्रियांक ने इस फॉर्मेट में गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया है. उन्होंने 53 पारियों में 14 विकेट लिए हैं. एक दिलचस्प बात यह भी है कि उन्होंने इंडिया ए के लिए 23 नंबर को खेले मैच में 96 रनों की शानदार पारी खेली थी. यह मैच दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेला गया था. 

गुजरात के लिए कई मौकों पर धांसू प्रदर्शन कर चुके प्रियांक अपनी टीम के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी रहे हैं. उन्होंने पंजाब के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 314 रनों की पारी खेली थी. रणजी ट्रॉफी में खेला गया यह मैच 29 दिसंबर 2016 से खेला गया था. इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहली पारी में 624 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसमें प्रियांक ने नाबाद 314 रनों का योगदान दिया था. उन्होंने 460 गेंदों का सामना करते हुए 32 चौके लगाए थे. उनकी यह पारी गुजरात क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक रही है. 

बैटिंग का खास टैलेंट रखने वाले प्रियांक पांचाल को अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वे निश्चिततौर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. हालांकि यह अलग बात है कि उनके पास अभी इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने का अनुभव नहीं है. इसके साथ-साथ उनके लिए जोहान्सबर्ग और केपटाउन की पिच भी नई होगी. भारत के इस दौरे पर प्रियांक के साथ अन्य नए क्रिकेटरों को देखना दिलचस्प होगा. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget