एक्सप्लोरर

India vs South Africa: धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विजयी शुरुआत चाहेगा भारत

भारतीय टीम न्यूजीलैंड में मिली हार को भुलाकर धर्मशाला में जीत के साथ आगाज करना चाहेगा. भारत को न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था.

India vs South Africa: न्यूजीलैंड दौरे पर क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले पहले वनडे मैच में विजयी शुरुआत के लिए मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में अपनी पिछली वनडे सीरीज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप हासिल की है. दक्षिण अफ्रीका की 2019 विश्व कप के बाद से सभी प्रारूपों में सात सीरीज के बाद यह पहली सीरीज जीत थी.

मेजबान भारत को इस सीरीज में अपने स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी. रोहित अभी भी काल्फ इंजुरी से उबरने की कोशिश में जुटे हैं. रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए टी-20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी.रोहित के न होने से कप्तान विराट कोहली पर बल्लेबाजी में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी, जो न्यूजीलैंड दौरे पर विफल रहे थे और कोहली की विफलता के कारण ही भारत को वनडे और टेस्ट में कीवी टीम के हाथों मात खानी पड़ी थी.

लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड दौरे पर बेहतरीन फॉर्म में थे. अब उनके पास इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका होगा.रोहित की गैर मौजूदगी में पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल में से कोई एक शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. धवन को आस्ट्रेलिया के साथ घर में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी.

वह न्यूजीलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे. धवन अब टी-20 विश्व कप से पहले शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे.

वहीं, हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार भी काफी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. हार्दिक को लोवर बैक में दर्द के कारण टीम से हटना पड़ा था. पांच महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद हार्दिक सर्जरी के माध्यम से पूरी तरह फिट हुए.दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीकी टीम आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के बाद ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है. टीम के पास जानेमन मलान, हेनरिक क्लासेन और जॉन जॉन स्मटस के रूप में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो आस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर कर चुके हैं.

गेंदबाजी में उनको कगिसो रबाडा की कमी खलेगी. ऐसे में टीम लुंगी एनगिदी और एनरिक नॉर्जे पर निर्भर रहेगी. भारत ने धर्मशाला में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो जीते और दो हारे हैं. धर्मशाला में तेज पिच है और इससे यहां ज्यादा स्कोर बनने की संभावना है.

टीमें :

भारत : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडेय, श्रेयष अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल.

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), टेम्बा बवुमा, रासी वैन डेर डूसेन, फाफ डु प्लेसिस, काइल वेरिएने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन स्मटस, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिदी, लुथो सिपामला, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, एनरिक नॉर्जे, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs ENG Viral Video: रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
रोहित शर्मा के 'नटराज शॉट' ने लूटी महफिल, दिनेश कार्तिक का रिएक्शन वायरल
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget