एक्सप्लोरर

IND vs SA 3rd Test: जब केपटाउन टेस्ट में वनडे की तरह खेले थे हार्दिक पांड्या, महज इतनी गेंदों में बना दिए थे 93 रन

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब रहा है.

South Africa vs India, 3rd Test Newlands Cape Town: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 11 जनवरी से खेला जाएगा. यह मुकाबला केपटाउन में खेला जाना है. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब रहा है. यहां दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते और दो ड्रॉ रहे. यहां भारत ने आखिरी टेस्ट जनवरी 2018 में खेला था. यह मैच टीम इंडिया 72 रनों से हार गई थी. लेकिन इसमें हार्दिक पांड्या ने एक अच्छी पारी खेली थी. वे टेस्ट मैच में वनडे की स्पीड से खेल रहे थे. 

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 286 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी खेलने उतरी. विराट कोहली की कप्तानी में टीम के लिए मुरली विजय और शिखर धवन ओपनिंग करने आए. विजय महज एक रन बनाकर आउट हो गए. जबकि धवन 16 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे. चेतेश्वर पुजारा 26 रन और कप्तान कोहली 5 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा भी 11 रन ही बना सके.

IPL 2022: लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को चुनने हैं 3-3 खिलाड़ी, यह तारीख बताई जा रही आखिरी

भारतीय टीम का एक छोर संभालने वाला कोई नहीं था. लेकिन दूसरे छोर पर हार्दिक पांड्या डटे थे. पांड्या ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में वनडे की स्पीड से रन बनाए. उन्होंने 95 गेंदों का सामना करते हुए 93 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया. हार्दिक करीब 153 मिनटों तक क्रीज पर डटे रहे. भारत ने इस पारी में ऑल आउट होने तक 209 रन बना लिए थे. 

The Ashes Series: प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए बिना इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने बनाया रिकॉर्ड, साहा भी कर चुके हैं यह कारनामा

दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. ओपनर एडिन मार्करम 34 रन और डीन एल्गर 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कोई भी खिलाड़ी पारी संभाल नहीं सका. हाशिम अमला 4 रन, फाफ डु प्लेसिस जीरो और क्विंटन डिकॉक 8 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की. इन दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए. अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 130 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत ने दूसरी पारी में 135 रन बनाए और उसे मैच में हार का सामना करना पड़ा. 

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget