एक्सप्लोरर

Ind vs SA 3rd T20I: 15 ओवर का खेल खत्म, 100 रनों के भीतर ही 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन, फिर फेल हुए पंत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 बेंग्लुरू में खेला जा रहा है. यहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज तीसरा टी20 बेंग्लुरू में खेला जा रहा है. इस दौरान टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यहां शुरू में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. रोहित शर्मा 9 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. तो वहीं शिखर धवन ने भी ताबड़तोड़ 36 रन बनाए. क्रीज पर विराट आए थे कुछ बेहतरीन शॉट लगाए लेकिन वो भी 9 रन बनाकर आउट हो गए. टीम इंडिया को पंत से एक बार फिर उम्मीदें थी लेकिन वो भी कमाल नहीं कर पाए और 19 रन बनाकर आउट हो गए. फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर भी टीम इंडिया के लिए कुछ कर नहीं पाए और डी कॉक के जरिए स्टम्पिंग्स का शिकार हो गए. क्रीज पर पंड्या भाई पारी को संभाल रहे थे तभी कृणाल पंड्या 4 रन बनाकर आउट हो गए. अब क्रीज पर हार्दिक पंड्या और जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं. 15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अगर आज टीम इंडिया इस मैच पर भी कब्जा कर लेती है तो वो सीरीज जीत जाएगी. हालांकि यहां टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता अभी भी रिषभ पंत का फॉर्म है. वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम चाहेगी कि वो इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करे. हालांकि नए प्लेयर्स के साथ दक्षिण अफ्रीका के लिए ये टारेगट थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है. रिषभ पंत का फॉर्म अभी भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. पंत लगातार फेल हो रहे हैं. ऐसे में उनपर प्रेशर भी होगा क्योंकि उन्हें पूरी तरह से एमएस धोनी के रिप्लेसमेंट की जगह पर देखा जा रहा है. पंत के खराब शॉट सेलेक्शन पर पूर्व क्रिकेटरों ने अक्सर सवाल उठाएं हैं. दोनों टीमें भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर और नवदीप सैनी. दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, तेम्बा बावुमा, रासी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, एंडिल फेहलुक्वायो, ड्वाइन प्रिटोरियस, ब्योर्न फोर्टिन, कैगिसो रबाडा, ब्यूरेन हेंड्रिक्स और तबरेज शम्सी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स भी हटाए गए
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget