एक्सप्लोरर

IND vs PAK Rain: बारिश की वजह से रुका भारत-पाकिस्तान मैच, कवर से ढका गया मैदान

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की वजह से रुक गया है. मैदान को कवर से ढक दिया गया है.

India vs Pakistan Rain Update: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मैच पल्लेकल में खेला जा रहा है. लेकिन यह मुकाबला फिलहाल बारिश की वजह से रुक गया है. मैदान को कवर से ढक दिया गया है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. भारत ने मैच रुकने तक 4.2 ओवरों में 15 रन बना लिए थे. रोहित शर्मा और शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे हैं.

मौसम विभाग ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पहले ही बारिश की आशंका जता दी थी. पल्लेकल में टॉस से पहले भी बारिश हो रही थी. लेकिन टॉस के समय आसमान साफ हो गया था और मैच भी सही समय पर शुरू हो गया था. लेकिन दोपहर करीब 3.25 पर फिर से बारिश शुरू हो गई. भारी बारिश की वजह से मैदान को कवर से ढक दिया गया है. ग्राउंड स्टाफ ने तेजी दिखाते हुए सही समय पर मैदान कवर कर दिया.

गौरतलब है कि भारत के लिए रोहित और शुभमन ओपनिंग करने आए. इस दौरान टीम इंडिया ने 4.2 ओवरों में 15 रन बनाए. इसके बाद बारिश की वजह से खेल रुक गया. रोहित शर्मा ने 18 गेंदों में 11 रन बनाए हैं. वे दो चौके लगा चुके हैं. शुभमन गिल 8 गेंदें खेलने के बाद भी अभी तक खाता नहीं खोल सके हैं. पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी करते हुए नसीम शाह ने 2 ओवरों में 3 रन दिए हैं. शाहीन अफरीदी ने 2.2 ओवरों में 11 रन दिए हैं. 

गौरतलब है कि भारत का एशिया कप 2023 में यह पहला मैच है. उसका दूसरा मुकाबला नेपाल से है, जो कि 4 सितंबर को आयोजित होगा. पाकिस्तान ने पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेला था. इसे उसने 238 रनों से जीता था. वहीं एक अन्य मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया था. टीम ने इस मैच को 5 विकेट से जीता था. एशिया कप 2023 में कुल 13 मैच खेले जाने हैं. इसका फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: पहले ही ओवर में आउट होने से बाल-बाल बचे रोहित शर्मा, शाहीन अफरीदी का बन सकते थे शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget