एक्सप्लोरर

IND Vs PAK: भारतीय बल्लेबाजों का होश उड़ाने के लिए फिर से तैयार हैं पाकिस्तानी गेंदबाज, आसान नहीं होगी चुनौती

IND Vs PAK Live: भारतीय बल्लेबाजों को शाहीन, नसीम और हारिस की चुनौती से निपटना होगा. पिछले मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी नाकाम रही थी.

Asia Cup 2023: एशिया कप में रविवार को भारतीय बल्लेबाजों के सामने एक बार फिर से पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की चुनौती होगी. ग्रुप स्टेज के बाद अब दोनों टीमें राउंड-4 के मुकाबले में आमने सामने होने वाली हैं. पाकिस्तान फेस बैटरी भारतीय बल्लेबाजों को टारगेट करने के इरादे से ही मैदान पर उतरेगी. हालांकि भारतीय फैंस को इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

दरअसल, श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप में दो सितंबर को भारत की सामना पाकिस्तान से हो चुका है. बारिश की वजह से इस मैच का नतीजा तो नहीं निकल पाया था. लेकिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी जरूर खुलकर सामने आ गई. ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को छोड़कर टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया.

शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रउफ की तिगड़ी के सामने भारत का टॉप ऑर्डर बिल्कुल बेबस नज़र आ रहा था. 14.1 ओवर में ही 66 रन पर भारत ने चार विकेट गंवा दिए थे. रोहित शर्मा 11, शुभमन गिल 10, विराट कोहली 4 और श्रेयस अय्यर 14 रन बनाकर पवेलियन चलते बने. ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की बदौलत भारत किसी तरह 48.5 ओवर में 266 रन बना पाया.

पाकिस्तानी गेंदबाजों से निपटना आसान नहीं

भारत के सभी 10 विकेट पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों को ही मिले. शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. नसीम शाह ने 8.5 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. हारिस रउफ 9 ओवर में 58 रन खर्च कर तीन विकेट लेने में कामयाब रहे. 

रविवार को फिर से भारत का सामना पाकिस्तान के इसी पेस अटैक से है. इस टूर्नामेंट में हारिस रउफ, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी 3 मैचों में 23 विकेट हासिल कर चुके हैं. इन तीनों से निपटना भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहने वाला है. कोलंबों में हो रही लगातार बारिश की वजह से भी पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget