एक्सप्लोरर

IND vs NZ 3rd Test Day 1 Stumps: वानखेड़े में पहले दिन गिरे 14 विकेट, स्पिनर्स का रहा बोलबाला; फिर फ्लॉप हुए रोहित-विराट

IND vs NZ 3rd Test Day 1: तीसरे टेस्ट के पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे. पहले न्यूजीलैंड की टीम 235 रनों पर ऑलआउट हुई. फिर भारत ने 86 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए.

Key Events
india vs new zealand 3rd test day 1 live updates today mumbai test ind vs nz live score IND vs NZ 3rd Test Day 1 Stumps: वानखेड़े में पहले दिन गिरे 14 विकेट, स्पिनर्स का रहा बोलबाला; फिर फ्लॉप हुए रोहित-विराट
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट
Source : Social Media

Background

IND vs NZ 3rd Test Day 1 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 1 नवंबर से खेले जाएगा. सीरीज में न्यूजीलैंड 2-0 से आगे चल रहा है और भारत चाहेगा कि उसे क्लीन स्वीप की हार से शर्मसार ना होना पड़े. दोनों टीमों के लिए यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025 Final) के नजरिए से भी महत्वपूर्ण होगा.

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत वानखेड़े स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से होगी. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर सबकी नजरें होंगी क्योंकि पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रह सकती है. पुणे टेस्ट में भारत के सीनियर बल्लेबाज पूरी तरह फेल हो गए थे, लेकिन उससे पूर्व बेंगलुरु टेस्ट में 150 रन की सरफराज खान ने शतकीय पारी खेल प्रभावित किया था. मुंबई टेस्ट मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी नजरें टिकी होंगी, जो लगातार लंबी पारी खेलने में संघर्ष करते दिखे हैं.

पुणे टेस्ट में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा था, लेकिन वानखेड़े की पिच पहले दिन तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रह सकती है. वहीं दूसरे दिन स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो सकती है. नई गेंद से फास्ट बॉलर कहर बरपा सकते हैं. याद दिला दें कि पुणे टेस्ट में वॉशिंग्टन सुंदर ने कुल 11 विकेट चटकाए थे. 

इस भिड़ंत में कई रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं. रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 200 विकेट पूरे करने के लिए अभी 9 बल्लेबाजों को आउट करना है. 9 बल्लेबाजों को आउट करते ही वो WTC इतिहास में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाएंगे. वहीं रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. उन्हें वीरेंद्र सहवाग के 91 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी चार सिक्स लगाने की जरूरत है. रोहित अब तक टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के लगा चुके हैं.

 

17:10 PM (IST)  •  01 Nov 2024

IND vs NZ 3rd Test Day 1 Full Highlights: न्यूजीलैंड के 235 के जवाब में भारत का स्कोर 86-4

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे. पहले न्यूजीलैंड की टीम 235 रनों पर सिमट गई. कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल 82 और विल यंग ने 71 रन बनाए. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 और वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट झटके. इसके जवाब में टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 86 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा 18 और विराट कोहली 04 रन बनाकर आउट हुए. न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने दो विकेट झटके.  

17:00 PM (IST)  •  01 Nov 2024

IND vs NZ 3rd Test Day 1 Live Score: विराट कोहली हुए रन आउट

भारतीय टीम को चौथा झटका 19वें ओवर में विराट कोहली के रूप में लगा. नाइट वॉचमैन मोहम्मद सिराज के आउट होने के बाद कोहली क्रीज पर आए थे. कोहली 6 गेंदों में 4 रन बनाकर रन आउट हो गए. अब ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget