एक्सप्लोरर

INDvsENG: इतिहास रचने से 1 जीत दूर महिला टीम इंडिया


INDvsENG: इतिहास रचने से 1 जीत दूर महिला टीम इंडिया

लंदन: अविश्वसनीय क्रिकेट खेलकर विश्वकप 2017 के फाइनल तक पहुंची महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने से 1 कदम दूर है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें कल यहां इंग्लैंड के खिलाफ महिला विश्व कप फाइनल जीतकर इतिहास के साथ अभियान को अंत करने पर टिकी होंगी.


मिताली राज की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अब तक स्वप्निल प्रदर्शन किया है और टीम ने सेमीफाइनल में छह बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर सबको अपनी क्षमता दिखा दी है.


टीम अब चाहेगी कि उसे टूर्नामेंट में अपनी कड़ी मेहनत का सुखद फल मिले. महिला विश्व कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2005 में रहा जब टीम फाइनल में पहुंची लेकिन आस्ट्रेलिया से हार गई. अब कल होने वाला मैच ऐसा लम्हा साबित हो सकता है जो महिला क्रिकेट को लेकर भारत में सभी समीकरण बदल दे.


भारतीय पुरुष टीम ने भी 1983 में लाड्र्स में ही वेस्टइंडीज की अजेय मानी जाने वाली टीम को हराकर अपना पहला विश्व कप जीता था और इसके बाद धीरे धीरे दुनिया में क्रिकेट और इस खेल की वित्तीय ताकत बना.


कल के मैच में जीत महिला क्रिकेट में भी इस तरह का बदलाव लाने की क्षमता रखती है. भारतीय टीम ने दूसरी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. मिताली और झूलन गोस्वामी 2005 में उप विजेता टीम का हिस्सा थे और कल संभवत: उनके पास विश्व चैंपियन बनने का अंतिम मौका होगा.


मिताली ने कहा,‘‘मेरे लिए और झूलन के लिए यह काफी विशेष है क्योंकि 2005 टूर्नामेंट में खेलने वाली हम ही दो खिलाड़ी हैं जो अब भी टीम के साथ हैं और हमारे लिए यह 2005 में पहुंचने की तरह है.’’


भारत अगर कल खिताब जीत लेता है तो वह ऐसा करने वाली सिर्फ चौथी टीम बनेगा. महिला विश्व कप में अब तक सभी खिताब इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की झोली में गए हैं. खिताबी मुकाबले तक के सफर के दौरान टीम को सामूहिक प्रदर्शन का फायदा मिला जिसमें मिताली ने मोर्चे से अगुआई की. वह 392 रन के साथ आस्ट्रेलिया की एलिस पैरी :404: के बाद टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल बल्लेबाज हैं.


सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना पहले दो मैचों की फार्म को दोहराने में नाकाम रही हैं लेकिन हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की तूफानी पारी खेली.


भारत ने इंग्लैंड को राउंड रोबिन चरण में 35 रन हराया था और इस मैच में स्मृति ने 90 रन की पारी खेली थी और टीम को उनसे इस प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी.


गेंदबाजी में झूलन और राजेश्वरी गायकवाड़ विरोधी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में सफल रही हैं. भारत का भविष्य इन दोनों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा.


दूसरी तरफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में भारत के खिलाफ शिकस्त के बाद इंग्लैंड ने जोरदार वापसी की है और भारत के लिए राउंड रोबिन के प्रदर्शन को दोहराना आसान नहीं होगा.


इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर दो विकेट की रोमांचक जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है.


टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर और नताली शिवर से काफी उम्मीदें होंगी. कप्तान हीथर नाइट का मानना है कि उनकी टीम ने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है और टीम खिताबी मुकाबले में ऐसा कर सकती है.


टीमें इस प्रकार हैं:


भारत: मिताली राज :कप्तान:, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेशराम, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, एकता बिष्ट, सुषमा वर्मा, मानसी जोशी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, नुजहत प्रवीन और स्मृति मंधाना.


इंग्लैंड: हीथर नाइट :कप्तान:, टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, जार्जिया एलविस, जेनी गुन, एलेक्स हर्टले, डेनियल हेजेल, बेथ लेंगस्टन, लारा मार्श, आन्या श्रुबशोल, नताली शिवर, सारा टेलर, फ्रेन विल्सन, डेनियल वाट और लारेन विनफील्ड.


समय: मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
IPL 2026: 'CA से पूछिए...', अजिंक्य रहाणे ने किया खुलासा, बताया क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को गेंदबाजी
'CA से पूछिए...', अजिंक्य रहाणे ने किया खुलासा, बताया क्यों नहीं दी कैमरून ग्रीन को गेंदबाजी
IPL 2026 के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, कोहली को भी पछाड़ा
IPL 2026 के पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, कोहली को भी पछाड़ा
मां की मौत, पिता ने कर ली दूसरी शादी, फिर चाचा ने उठाई जिम्मेदारी, आरसीबी के खिलाफ धमाका करने वाले अनिकेत वर्मा की कहानी रुला देगी
मां की मौत, पिता ने कर ली दूसरी शादी, फिर चाचा ने उठाई जिम्मेदारी, आरसीबी के खिलाफ धमाका करने वाले अनिकेत वर्मा की कहानी रुला देगी

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
'उनके चेहरे पर…', इस्तीफे को लेकर कैसा था CM नीतीश कुमार का रिएक्शन? इस नेता ने बताया
'उनके चेहरे पर…', इस्तीफे को लेकर कैसा था CM नीतीश कुमार का रिएक्शन? इस नेता ने बताया
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
JEE Mains 2026: JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
BA.3.2 Covid Variant: कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
Embed widget