एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: विराट कोहली पर जमकर बरसे सुनील गावस्कर, व्यवहार पर खड़े किए बेहद गंभीर सवाल

IND Vs ENG: सुनील गावस्कर को विराट कोहली के विकेट गिरने पर जश्न मनाने का तरीका रास नहीं आया है. विराट कोहली के बर्ताव पर पूर्व कप्तान ने सवाल उठाए हैं.

IND Vs ENG: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस वक्त अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. विराट कोहली को पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी निशाने पर ले लिया है. गावस्कर ने कोहली के विरोधी टीम का विकेट गिरने पर जश्न मनाने के तरीके पर सवाल उठाया है. गावस्कर का कहना है कि हर विकेट गिरने के बिना चिल्लाए भी जश्न मनाया जा सकता है. 

विराट कोहली मैदान पर आक्रमक रहते हैं लेकिन उन्हें गावस्कर का समर्थन नहीं मिला है. गावस्कर का कहना है कि आक्रमकता को अपने चेहरे पर दिखाने की जरूरत नहीं है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने हालांकि विराट कोहली का समर्थन किया है.

नासिर हुसैन ने कहा, "कोहली सही समय पर भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं. उनके खिलाड़ी, विशेषकर गेंदबाज आक्रामक कप्तान चाहते हैं. यह भारतीय टीम वो टीम नहीं है जिसे बुली किया जा सके."

गावस्कर को सही नहीं लगी हुसैन की बात

गावस्कर को हुसैन की बात जायज नहीं लगी.  गावस्कर ने कहा, "जब आप कहते हैं कि पहले की पीढ़ी को बुली किया गया तो मुझे ऐसा नहीं लगता. मुझे निराशा होगी अगर मेरी पीढ़ी के बारे में बोला जाए कि उन्हें बुली किया गया. रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 1971 में हम जीते थे, वह इंग्लैंड में मेरा पहला दौरा था. 1974, हमें आंतरिक समस्याएं थीं इसलिए हम 3-0 से हार गए. 1979, हम 1-0 से हारे, ओवल में 438 रनों का पीछा करते हुए 1-1 हो सकता था. 1982 हम फिर से 1-0 से हार गए. 1986 में हम 2-0 से जीते थे, हम इसे 3-0 से जीत सकते थे."

गावस्कर ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आक्रामकता का मतलब है कि आपको हमेशा विपक्ष का सामना करना पड़ता है. आप जोश दिखा सकते हैं, आप अपनी टीम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा सकते हैं."

गावस्कर ने केवल कोहली के व्यवहार के तरीके पर सवाल उठाया है. गावस्कर इस बात से सहमत थे कि कोहली टीम में ऊर्जा लाते हैं और उस पर हुसैन उनका समर्थन करते हैं.

IND Vs ENG: तीसरे टेस्ट में भारत के लिए वापसी का रास्ता बंद, इंग्लैंड हासिल कर चुका है भारी बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget