एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के लिए घातक साबित हुए अश्विन-शमी, लखनऊ में टीम इंडिया के लिए दिखा सकते हैं कमाल

Word Cup 2023 Lucknow: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक शानदार गेंदबाजी की है. अगर इन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिली तो इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Word Cup 2023 IND vs ENG Lucknow: भारत-इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2023 का 29वां मैच लखनऊ में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने भारत को 2019 में विश्व कप के मुकाबले में हरा दिया था. टीम इंडिया पिछले 20 सालों से विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है. लेकिन इस बार अच्छा मौका है. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के लिए अब तक घातक साबित हुए हैं. अगर इस बार प्लेइंग इलेवन में जगह मिली तो वे टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

भारत की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम दर्ज है. उन्होंने 38 विकेट लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर हैं. अश्विन ने 35 विकेट लिए हैं. उन्होंने 23 मैचों में 3 मेडन ओवर भी निकाले हैं. अश्विन के साथ-साथ मोहम्मद शमी का भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. शमी ने 14 मैचों में 21 विकेट झटके हैं. शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक मैच में 69 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है.

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 106 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि 44 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. आंकड़ों को देखें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. विश्व कप 2023 की पॉइंट्स टेबल में भी टीम इंडिया टॉप पर है. जबकि इंग्लैंड की टीम सबसे निचले स्थान पर है. इंग्लैंड ने इस बार सिर्फ एक ही मैच जीता है.

भारतीय टीम इंग्लैंड के बाद श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच खेलेगी. भारत का सेमीफाइनल से पहले आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ है. यह मैच 12 नवंबर को खेला जाएगा. भारत-श्रीलंका के बीच 2 नवंबर को और दक्षिण अफ्रीका से 5 नवंबर को मैच होगा.

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: भारत-इंग्लैंड के बीच विश्व कप में 4 साल पहले खेला गया था आखिरी मैच, जानें क्या रहा था रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget