एक्सप्लोरर

INDvsENG: आसान नहीं है 'मुंबई में मेहमान' से बचना

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम की नज़र अब चौथे मुंबई टेस्ट में सीरीज़ जीत की होगी.

 


 


 


INDvsENG: आसान नहीं है 'मुंबई में मेहमान' से बचना

नई दिल्ली/मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम की नज़र अब चौथे मुंबई टेस्ट में सीरीज़ जीत की होगी. मोहाली टेस्ट जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है जबकि अब वो सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाने के इरादे से उतरेंगे. लेकिन मुंबई का किला फतेह करना विराट एंड कंपनी के लिए आसान नहीं होने वाला. 


 


जी हां मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में भारतीय टीम ने 24 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्हें 10 टेस्ट मैचों में जीत भी मिली है. लेकिन आखिरी बार इंग्लैंड से हुई इस मैदान पर टक्कर में मेहमान टीम भारतीय टीम पर इक्कीस साबित हुई थी और टीम इंडिया को 10 विकेटों से करारी शिकस्त दे डाली थी. साल 2012 के भारत दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम ने सीरीज़ का दूसरा टेस्ट मुंबई के इसी वानखेडे मैदान पर खेला था. यहां पर कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चेतेश्वर पुजारा के शतक की मदद से 327 रन बना डाले. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने कुक और केविन पीटरसन के शतकों की मदद से विशाल 413 रन बनाकर अहम बढ़त हासिल कर ली. 


INDvsENG: आसान नहीं है 'मुंबई में मेहमान' से बचना

जिसके बाद दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज़ धराशायी हो गए और महज़ 142 रन बनाकर भारतीय पारी सिमट गई. जिसके बाद इंग्लैंड की टीम ने आसानी से 58 रनों का लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया. हालांकि उस मैच में इंग्लैंड के लिए स्पिनर मोंटी पनेसर और ग्रेम स्वान ने मैच जिताऊ गेंदबाज़ी कर भारतीय बल्लेबाज़ों को पस्त कर दिया था और इस बार स्वान और पनेसर दोनों ही टीम के साथ नहीं है लेकिन आदिल रशीद इस सीरीज़ में पहले 3 मैचों के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं जो कि भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकते हैं.


 


इस लिहाज़ से हम ये कह सकते हैं कि वानखेडे मैदान पर इंग्लैंड को हलके में लेना भारतीय टीम के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है. इंग्लैंड ने इस मैदान पर 7 मैच खेले हैं जिसमें उसे 3 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget