एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में नहीं किया था खास बदलाव, इस बात पर रखा भरोसा

IND Vs ENG: जसप्रीत बुमराह को डब्लूटीसी फाइनल में कोई विकेट नहीं मिला था. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह 9 विकेट हासिल कर चुके हैं.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया जीत के बेहद करीब है. भारत को इस स्थिति में पहुंचाने में जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान है. बुमराह ने चौथे दिन के खेल के बाद कहा है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कोई स्पेशल तैयारी नहीं की थी.

बुमराह ने हालांकि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तुलना में गेंदबाजी में कुछ बदलाव किए हैं. बुमराह इस श्रृंखला से पहले साउथम्पटन में खेले गये डब्ल्यूटीसी फाइनल में विकेट नहीं ले पाये थे. लेकिन शानदार वापसी करते हुए बुमराह ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 46 रन देकर चार और दूसरी पारी में 64 रन देकर पांच विकेट लिए.

बुमराह का कहना है कि इस सीरीज के लिए उन्हें मानसिक तौर पर बदलाव करना पड़ा. बुमराह ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो बहुत अधिक बदलाव नहीं करने पड़े केवल मानसिकता में थोड़ा बदलाव करना पड़ा. यह रिजल्ट पर ध्यान न देकर वर्तमान में जीने और अपने टैलेंट में भरोसा करने वाली बात है.''

जीत के करीब है टीम इंडिया

भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार गया था. इसमें बुमराह ने पहली पारी में 57 और दूसरी पारी में 35 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला था. बुमराह ने कहा, ''मैंने बहुत अधिक बदलाव नहीं किये और न ऐसा करना चाहता हूं. मैं हमेशा अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करता रहा हूं और उसमें नई चीजें जोड़ने का प्रयास करता हूं. इसके साथ उन चीजों को लेकर आगे बढ़ना चाहता हूं जो अभी मेरे पास हैं.''

इंग्लैंड को पहली पारी में 183 रन पर आउट करने के बाद भारत ने केएल राहुल के 84 और रविंद्र जडेजा के 56 रन की मदद से 278 रन बनाकर 95 रन की बढ़त हासिल की. कप्तान जो रूट के 109 रन के बावजूद इंग्लैंड दूसरी पारी में 303 रन ही बना पाया जिससे भारत को 209 रन का लक्ष्य मिला. भारत ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 52 रन बनाये हैं और वह लक्ष्य से 157 रन दूर है.

नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर खुशी से झूम उठे सुनील गावस्कर, आशीष नेहरा ने भी किया जमकर डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget