एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: डरहम में टीम इंडिया ने बहाया पसीना, विराट कोहली ने कही यह बात

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज के लिए डरहम में प्रैक्टिस शुरू कर दी है. टीम कैंप के साथ जुड़ने के बाद विराट कोहली ने बहुत बड़ी बात कही है.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. टेस्ट सीरीज के तैयारियों के लिए भारतीय खिलाड़ी डरहम में जमा हो गए हैं. विराट कोहली की अगुवाई में शनिवार को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया. कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह टीम कैंप के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं.

डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब में टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं. कोहली और रोहित के साथ चेतेश्वर पुजारा और लोकेश राहुल ने भी नेट में बल्लेबाजी अभ्यास किया.  भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज से पहले 20 जुलाई से काउंटी की संयुक्त टीम के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है.

बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ टीम के गेंदबाजों की तस्वीरें भी शेयर की. इन तस्वीरों में भारतीय खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए जमकर प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रहे हैं. 

कोरोना वायरस ने बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी

इंग्लैंड दौरा अब तक टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है. भारतीय खिलाड़ियों को बिना प्रैक्टिस मैच के ही पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना पड़ा था. इसके अलावा हाल ही में टीम इंडिया में आए कोरोना वायरस के मामलों ने भी टेस्ट सीरीज की प्लानिंग को प्रभावित किया है. 

पिछले दिनों विकेटकीपर ऋषभ पंत और थ्रोडाउन एक्सपर्ट दयानंद गरानी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं. ये दोनों लंदन में क्वारंटीन हैं. गरानी की जांच रिपोर्ट गुरुवार को आयी और करीबी संपर्क में रहने वाले अभिमन्यु ईश्वरन, ऋद्धिमान साहा और गेंदबाजी कोच भरत अरुण भी क्वारंटीन हैं. 

साहा, ईश्वरन और भरत अरुण की जांच में नेगेटिव आई है लेकिन उन्हें ब्रिटेन सरकार के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा और क्वांरीटन रहना होगा. पंत और साहा दोनों 20 जुलाई से शुरू हो रहे प्रैक्टिस मैच का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में राहुल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.

IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज से मिल सकता है टी20 वर्ल्ड कप का टिकट, शिखर धवन ने किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget