एक्सप्लोरर

IND Vs ENG 3rd Test: भारत ने दूसरी पारी में की जोरदार वापसी, लेकिन मैच पर इंग्लैंड की पकड़ मजबूत

India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में फिलहाल मेजबान टीम का पलड़ा भारी है. भारत ने हालांकि दूसरी पारी में अच्छी फाइट दिखाई है.

IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट बेहद रोमांचक हो गया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 215 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से इसे शानदार वापसी कहा जा सकता है. लेकिन पहली पारी में 354 रनों की बढ़त हासिल करने वाली इंग्लैंड की टीम मैच में अभी भी आगे बनी हुई है.

भारत पहली पारी के स्कोर के आधार पर इंग्लैंड से अभी 139 रन पीछे है. स्टंप्स तक पुजारा 180 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 91 और कप्तान विराट कोहली 94 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिंसन और क्रैग ओवरटोन को अबतक एकएक विकेट मिला है.

इंग्लैंड को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद उतरी टीम इंडिया ने संभल कर खेलना शुरू किया. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की भरपूर कोशिश की. इस बीच, ओवरटोन ने लोकेश राहुल को आउट कर भारत को पहला झटका दिया. राहुल ने 54 गेंदें खेल आठ रन बनाए.

पुजारा और विराट ने आगे बढ़ाई पारी 

दूसरे सत्र में पुजारा और रोहित ने भारतीय पारी को बखूबी संभाला और दोनों ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. लय में दिख रहे रोहित हालांकि, अर्धशतक बनाने के बाद रॉबिंसन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए. उन्होंने 156 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए. इसके बाद पुजारा ने कोहली के साथ पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच दिन का खेल खत्म होने तक तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

इससे पहले, इंग्लैंड ने आज आठ विकेट पर 423 रन से आगे खेलना शुरू किया और ओवरटोन ने 24 और रॉबिंसन ने खाता खोले बिना पारी आगे बढ़ाई. हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के शेष दो विकेट जल्द गिराकर उसकी पहली पारी का अंत किया.

मोहम्मद शमी ने पहले ओवरटोन को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड को नौंवां झटका दिया, जिन्होंने 42 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 32 रन बनाए. इसके अगली ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रॉबिंसन को खाता खोले बिना आउट कर इंग्लैंड का आखिरी विकेट गिरा दिया. जेम्स एंडरसन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे. भारत की ओर से शमी ने चार विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और बुमराह को दो-दो विकेट मिले.

IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड की पकड़ में मैच, पहली पारी में 432 रन बनाकर हासिल की 354 रनों की बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन
क्रिकेट का पहला विश्व विजेता, जिसे बदहाली में लेना पड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget