एक्सप्लोरर

INDvsENG: जेनिंग्स का शतक, अश्विन ने दिलायी भारत को वापसी

INDvsENG: जेनिंग्स का शतक, अश्विन ने दिलायी भारत को वापसी

INDvsENG: जेनिंग्स का शतक, अश्विन ने दिलायी भारत को वापसी

मुंबई: साउथ अफ्रीका में जन्में सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स के अपने डेब्यू मैच में जमाए गए शतक से शानदार शुरूआत करने वाले इंग्लैंड को रविचंद्रन अश्विन ने चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन आखिरी सेशन में आज यहां कुछ करारे झटके देकर भारत को वापसी दिलायी. 


इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 288 रन बनाए जिसमें चोटिल हसीब हमीद की जगह टीम में जगह बनाने वाले जेनिंग्स के 112 रन शामिल हैं. वह इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाले 19वें बल्लेबाज हैं. जेनिंग्स ने कप्तान एलिस्टेयर कुक (46) के साथ पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़कर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे इंग्लैंड को अच्छी शुरूआत दिलायी. 


बाद में इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने मोईन अली (50) के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े. अश्विन ने जो रूट (21) जैसे खतरनाक बल्लेबाज को सस्ते में आउट करने के बाद मोईन और जेनिंग्स को तीन गेंद के अंदर पवेलियन भेजकर भारत को वापसी दिलायी. अश्विन ने अब तक 75 रन देकर चार विकेट लिए हैं. उनके अलावा बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 60 रन देकर एक विकेट लिया है. स्टंप उखड़ने के समय बेन स्टोक्स 25 और जोस बटलर 18 रन पर खेल रहे थे. 


भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दिन के आखिरी क्षणों में स्टोक्स के खिलाफ पगबाधा की अपील पर डीआरएस का सहारा लिया लेकिन इसमें उन्हें नाकामयाबी हाथ लगी. भारत को पहले दोनों सत्र में एक-एक सफलता मिली. लंच से पहले कप्तान कुक पवेलियन लौटे जबकि लंच के बाद रूट आउट हुए. रूट को आउट करने में कोहली ने भी अहम भूमिका निभायी जिन्होंने स्लिप में बेहतरीन कैच लिया. इससे पहले कुक को बायें हाथ के स्पिनर जडेजा की गेंद पर विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने स्टंप आउट किया था. कोहली ने तीसरे सेशन के शुरूआती आठ ओवरों में जडेजा और जयंत को दोनों छोर से लगाये रखा. सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने जडेजा की जगह अश्विन को गेंद सौंपी और यह बदलाव कारगर साबित हुआ. इस स्टार ऑफ स्पिनर ने इस ओवर की अपनी दूसरी गेंद पर ही मोईन को मिडविकेट पर खड़े करूण नायर के हाथों कैच करा दिया. मोईन फिर से स्वीप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन इस बार गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर चली गयी. अश्विन का यह 237वां विकेट था और वह जवागल श्रीनाथ (236) को पीछे छोड़कर भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंचे. 


इसके एक गेंद बाद अश्विन ने जेनिंग्स की शानदार पारी का अंत किया. कोहली ने इस गेंद से ठीक पहले चेतेश्वर पुजारा को डीप गली में बुलाया. उनका यह दांव चल गया. अश्विन की गुडलेंथ गेंद जेनिंग्स के बल्ले का किनारा लेकर डीप गली में गयी जहां पुजारा ने बड़ी खूबसूरती से उसे कैच में बदल दिया. जेनिंग्स ने अपनी पारी में 219 गेंदें खेली तथा 13 चौके लगाये. अश्विन ने इसके बाद जोनी बेयरस्टॉ (14) को भी पवेलियन की राह दिखायी. उनकी अतिरिक्त उछाल लेती गेंद पर बेयरस्टॉ का स्वीप शॉट बल्ले का किनारा लेकर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चला गया जहां उमेश ने कुछ दूर दौड़कर उसे कैच में बदल दिया. 


होम सीजन में 1500 से अधिक रन बनाकर इंग्लैंड की टीम में जगह बनाने वाले जेनिंग्स का भाग्य ने भी साथ दिया. जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था तब उमेश यादव की गेंद पर गली में खड़े नायर काफी प्रयास करने के बावजूद कैच नहीं ले पाये. इसके बाद जब वह दस रन पर थे तब उनके खिलाफ पगबाधा की अपील पर रेफरल लिया गया लेकिन वह बच गये. अश्विन ने दूसरे सेशन से ही बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया था. उन्होंने अपने दूसरे स्पैल में 11 ओवरों में 21 रन दिये और रूट जैसे खतरनाक बल्लेबाज को आउट किया. जडेजा ने भी दूसरे छोर से कसी हुई गेंदबाजी की. उन्होंने लंच के पहले और बाद में लगातार आठ ओवर किये और इस दौरान कुक को आउट करके भारत को पहली सफलता भी दिलायी. 


लंच के बाद एक घंटे का खेल समाप्त होने के कुछ देर बाद स्क्वायर लेग पर खड़े अंपायर पाल रीफेल को चोट लगने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. भुवेनश्वर कुमार का डीप स्क्वायर लेग से किया गया थ्रो उनके सिर के पिछले हिस्से में लगा. यह घटना 49वें ओवर में घटी जिसके बाद तीसरे अंपायर मारियास इरास्मुस को उनकी जगह मैदान में उतरना पड़ा जबकि सी शम्सुद्दीन ने तीसरे अंपायर की भूमिका निभायी. मोईन जब 13 रन पर थे तब भारत के पास उन्हें आउट करने का मौका था. उन्होंने उमेश यादव की गेंद को स्लैश किया लेकिन दूसरी स्लिप में खड़े कोहली डाइव लगाकर भी उसे कैच में नहीं बदल पाये और गेंद सीमा रेखा पार चली गयी. 


भारत ने इस मैच के लिये अपनी टीम में दो बदलाव करके भुवनेश्वर और केएल राहुल को टीम में लिया जबकि इंग्लैंड ने भी जेनिंग्स के अलावा जैक बॉल को टीम में रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: आज गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी… जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा T20, कहां देखें LIVE
आज गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी… जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20, कहां देखें लाइव
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
ZIM VS BAN: सारी दुनिया देखती रह गई, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को रोमांचक मैच में हराया, जानिए क्या-क्या हुआ
ZIM VS BAN: सारी दुनिया देखती रह गई, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को रोमांचक मैच में हराया, जानिए क्या-क्या हुआ

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget