एक्सप्लोरर

INDvsENG: इंग्लैंड के 400 रनों के जवाब में भारत की सधी शुरुआत

INDvsENG: इंग्लैंड के 400 रनों के जवाब में भारत की सधी शुरुआत

INDvsENG: इंग्लैंड के 400 रनों के जवाब में भारत की सधी शुरुआत


मुंबई: सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की संकटमोचक जोड़ी ने फिर से अपने आपसी तालमेल का शानदार नजारा पेश करके चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आज यहां भारत को इंग्लैंड के मजबूत स्कोर के सामने शुरूआती झटके से उबारा. 


 


भारत ने इंग्लैंड के 400 रन के स्कोर के जवाब में लोकेश राहुल का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन इसके बाद विजय (नाबाद 70) और पुजारा (नाबाद 47) की चिर परिचित जोड़ी ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने पांव जमा दिए. इन दोनों ने अब तक दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़ लिए हैं जिससे भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 146 रन बनाये हैं और वह इंग्लैंड से 254 रन पीछे हैं. 


 


इससे पहले कीटन जेनिंग्स (112) के कल अपने डेब्यू टेस्ट में शतक के बाद आज जोस बटलर (76) और जैक बॉल (31) ने नौवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर भारतीय गेंदबाजों को निराश किया. इंग्लैंड ने सुबह पांच विकेट पर 288 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज 112 रन जोड़कर 400 रन के जादुई आंकड़े को छुआ. रविचंद्रन अश्विन फिर से भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. इस ऑफ स्पिनर ने 112 रन देकर छह विकेट लिए. उन्होंने 43वें मैच में 23वीं बार पांच या अधिक विकेट लिये. बायें हाथ के स्पिनर जडेजा ने 109 रन देकर चार विकेट हासिल किए. 


 


राहुल (24) और विजय ने इंग्लैंड के तेज आक्रमण के सामने विश्वसनीय शुरूआत की. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट पिच गेंदों ने उनकी परीक्षा ली लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इंग्लैंड को पहली सफलता स्पिनर मोईन अली ने दिलायी. राहुल उनकी गेंद पर ड्राइव करना चाहते थे लेकिन वह चूक गए और बोल्ड हो गए. पिच से टर्न मिल रहा था और इंग्लैंड ने सात ओवर के बाद ही दोनों छोर से स्पिन आक्रमण लगा दिया था.


 


एलिस्टेयर कुक ने जब अपने मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को दूसरे स्पैल के लिए बुलाया तो पुजारा ने उनकी पहली दो गेंदों को सीमा रेखा के पार भेजा जबकि विजय ने मोईन की गेंद को लांग ऑन पर भेजकर अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाया. पुजारा ने अपनी पारी के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन भी पूरे किए. ऐसा करने वाले वह 12वें भारतीय बल्लेबाज हैं. विजय ने अब तक 169 गेंदों का सामना करके छह चौके और दो छक्के लगाये जबकि पुजारा की 102 गेंद की पारी में छह चौके शामिल हैं. भारत को इन दोनों बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें हैं और यदि कल ये दोनों लंबी पारियां खेलने में सफल रहते हैं तो भारत मैच पर पकड़ मजबूत कर लेगा. 


 


इससे पहले इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में 31 ओवरों में 97 रन जोड़े. भारत ने बेन स्टोक्स (31), क्रिस वोक्स (11) और आदिल रशीद (चार) के विकेट जल्दी निकाल दिये. इनमें से वोक्स और रशीद के विकेट जडेजा ने लिए. अश्विन ने स्टोक्स को आउट करके भारत को दिन की पहली सफलता दिलायी थी. इससे उन्होंने 23वीं बार पारी में पांच या अधिक विकेट लिये और इस तरह से कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की. स्टोक्स के साथ कल के दूसरे अविजित बल्लेबाज बटलर आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे. जडेजा की गेंद पर बोल्ड होने से पहले उन्होंने अपनी 137 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया.


 


पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले स्टोक्स हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाये। अश्विन की गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पहली स्लिप में कोहली के पास गयी लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया. भारत ने डीआरएस लिया जिसके बाद साफ हो गया कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया था. इसके बाद जडेजा ने भारत को सफलता दिलायी. पहले उन्होंने बटलर के खिलाफ पगबाधा के लिये रेफरल का सहारा लिया लेकिन अंपायर का फैसला ही सही निकला और इससे भारत के डीआरएस के मौके भी खत्म हो गए. जडेजा ने हालांकि दूसरे बल्लेबाज क्रिस वोक्स को विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों कैच करा दिया. बटलर जब 40 रन पर थे तब अश्विन की गेंद पर कोहली ने स्लिप में उनका करीबी कैच छोड़ा लेकिन जडेजा ने रशीद को आर्म बॉल पर आउट करके भारत को अगली सफलता दिलायी. इससे इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 334 रन हो गया. जडेजा को बॉल का विकेट भी मिल जाता लेकिन भारतीय कप्तान कोहली ने स्लिप में मौका गंवा दिया. बटलर ने 106 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया. बॉल को लंच के बाद अश्विन ने पार्थिव के हाथों कैच कराकर अपना छठा विकेट लिया.


 


 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget