एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा वॉर्म-अप मैच, पढ़ें अब तक किसका पलड़ा रहा है भारी

World Cup 2023 Warm-up Match: भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2023 का चौथा वॉर्म-अप मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. 5 अक्टूबर से विश्व कप का आगाज होना है.

IND vs ENG World Cup 2023 Warm-up Match: विश्व कप 2023 से पहले वॉर्म-अप मैच खेले जा रहे हैं. टीम इंडिया का पहला वॉर्म-अप मैच इंग्लैंड से है. यह मुकाबला शनिवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा. अगर भारत का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड देखें तो वह प्रभावी रहा है. टीम इंडिया ने 106 में से 57 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं. अगर इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें महेंद्र सिंह धोनी पहले नंबर पर हैं.

भारत का इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 में 29 अक्टूबर को मैच है. यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. इससे पहले वॉर्म-अप मैच का आयोजन हो रहा है. टीम इंडिया वॉर्म-अप मैच में अपने अहम खिलाड़ियों को उतारेगी. इस मैच से खिलाड़ियों को तैयार होने में मदद मिलेगी. विश्व कप में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. वहीं हार्दिक पांड्या को उप कप्तान बनाया गया है. 

अगर इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो धोनी पहले नंबर पर हैं. धोनी ने 48 मैचों में 1546 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. भारत के मौजूदा खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं. कोहली ने 35 मैचों में 1340 रन बनाए हैं. वे इंग्लैंड के खिलाफ 3 शतक और 9 अर्धशतक लगा चुके हैं. कोहली वॉर्म-अप मैच के लिए मैदान पर उतर सकते हैं. 

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी वनडे मैच जुलाई 2022 में खेला गया था. भारत ने मेनचेस्टर वनडे में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था. वहीं इससे पहले लॉर्ड्स वनडे में उसे हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने इंग्लैंड को द ओवल में जुलाई में ही 10 विकेट से हराया था. अब एक बार फिर से लंबे वक्त के बाद दोनों ही टीमें आमने-सामने होंगी.

यह भी पढ़ें : ODI World Cup 2023: रोहित-विराट वर्ल्ड कप 2023 में भारत को दिलाएंगे खिताब? इन आंकड़ों ने किया सब साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget