एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार वापसी, दूसरी पारी में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने दिलाई अच्छी शुरुआत

India Vs England: पहली पारी में 191 रन पर ऑलआउट होने के बाद मैच इंडिया के हाथ से निकलता दिख रहा था. लेकिन दूसरे दिन के खेल के अंत के बाद तस्वीर बदलती दिख रही है.

India Vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दूसरे दिन के खेल का अंत होने पर इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं और इसे शानदार वापसी के तौर पर देखा जा रहा है. भारत अभी भी इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर 56 रन पीछे चल रहा है, लेकिन अच्छी शुरुआत के साथ वह मैच को लगभग बराबरी पर लाने में कामयाब हो गया है. 

स्टंप्स तक लोकेश राहुल 41 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन और रोहित शर्मा 56 गेंदों पर दो चौकों के सहारे 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाकर 99 रनों की बढ़त हासिल की. इंग्लैंड की ओर से ओली पोप ने 81 और क्रिस वोक्स ने 50 रन की शानदार पारी खेली.  

इंग्लैंड ने दूसरे दिन सुबह तीन विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया. डेविड मलान ने 26 रन और क्रैग ओवरटोन ने एक रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई. लेकिन दिन के खेल के शुरूआत में ही उमेश यादव ने ओवरटोन (1) को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया.

उमेश यादव ने लिए तीन विकेट

इसके बाद मलान भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और उन्हें भी उमेश ने अपना शिकार बनाया. मलान ने 67 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए. मलान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरस्टो ने 37 रनो की पारी खेली और इंग्लैंड के स्कोर को पोप के साथ मिलकर लगातार आगे बढ़ाते रहे. हालांकि, बेयरस्टो को मोहम्मद सिराज ने आउट कर मेजबान टीम को छठा छटका दिया.

चायकाल से ठीक पहले भारतीय टीम को मोईन अली के रुप में एक और सफलता हाथ लगी. मोइन अली ने 35 रन बनाए. इसके बाद भारत ने शतक की ओर बढ़ रहे पोप को आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया. पोप ने 159 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 81 रन बनाए.

इसके बाद ओली रॉबिसंन (5) को रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया. अंत में वोक्स ने ताबड़तोड़ पारी खेल इंग्लैंड की बढ़त बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह 60 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि जेम्स एंडरसन एक रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत की तरफ से उमेश ने तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और जडेजा को दो-दो विकेट मिला. इनके अलावा शार्दुल ठाकुर और सिराज को एक-एक विकेट मिला.

Tokyo Olympics: टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा का बड़ा खुलासा, कहा- नेशनल कोच ने मैच फिक्सिंग करने को कहा था

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget