एक्सप्लोरर

INDvsENG: विजय-विराट के दम पर मजबूत हुई टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन पहले सेशन में मुरली विजय के शानदार शतक और विराट कोहली की बेहतरीन 44 रनों की पारी की मदद से भारतीय टीम ने 2 विकेट 247 रन बना लिए हैं.

 


 


 


INDvsENG: विजय-विराट के दम पर मजबूत हुई टीम इंडिया

नई दिल्ली/मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन पहले सेशन में मुरली विजय के शानदार शतक और विराट कोहली की बेहतरीन 44 रनों की पारी की मदद से भारतीय टीम ने 2 विकेट 247 रन बना लिए हैं. जबकि वो इंग्लैंड के स्कोर से 153 रन पीछे है. पहले सत्र में भारतीय टीम ने 31 ओवरों में 101 रन बनाए जबकि उसने चेतेश्वर पुजारा के रूप में अपना एक विकेट भी गंवाया. 


 


आज के खेल में विजय ने अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक लगाया जबकि कप्तान कोहली ने 4000 टेस्ट रन भी पूरे किए. जिसके साथ भारतीय टीम टेस्ट मुकाबले में एक मजबूत स्थिती में पहुंच गई है. आज के सत्र की शुरूआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही और उसने चेतेश्वर पुजारा को पहले ओवर में ही बॉल की गेंद पर गंवा दिया जिसके बाद कप्तान कोहली मैदान पर आए और उन्होंने मेहमान टीम के एक भी मौका नहीं देते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिती में पहुंचा दिया. 


 


इससे पहले सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की संकटमोचक जोड़ी ने फिर से अपने आपसी तालमेल का शानदार नजारा पेश करके चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन यहां भारत को इंग्लैंड के मजबूत स्कोर के सामने शुरूआती झटके से उबार दिया है और खेल के तीसरे दिन एक बार फिर से पूरा दारोमदार बल्लेबाज़ों पर आ गया है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के स्कोर पर बढ़त हासिल स्कोर करने के इरादे से मैदान पर उतरी है.


 


भारत ने इंग्लैंड के 400 रन के स्कोर के जवाब में लोकेश राहुल का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन इसके बाद विजय (नाबाद 70) और पुजारा (नाबाद 47) की चिर परिचित जोड़ी ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने पांव जमाए. इन दोनों ने दूसरे दिन के अंत में दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोडे थे जिससे भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 146 रन बनाये और वह इंग्लैंड से 254 रन पीछे था.


 


इससे पहले कीटन जेनिंग्स (112) के कल अपने डेब्यू टेस्ट में शतक के बाद आज जोस बटलर (76) और जैक बॉल (31) ने नौवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर भारतीय गेंदबाजों को निराश किया. दूसरे दिन इंग्लैंड ने सुबह पांच विकेट पर 288 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज 112 रन जोड़कर 400 रन के जादुई आंकड़े को छुआ. रविचंद्रन अश्विन फिर से भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. इस ऑफ स्पिनर ने 112 रन देकर छह विकेट लिए. उन्होंने 43वें मैच में 23वीं बार पांच या अधिक विकेट लिये. बायें हाथ के स्पिनर जडेजा ने 109 रन देकर चार विकेट हासिल किए.


 


राहुल (24) और विजय ने इंग्लैंड के तेज आक्रमण के सामने विश्वसनीय शुरूआत की. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट पिच गेंदों ने उनकी परीक्षा ली लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इंग्लैंड को पहली सफलता स्पिनर मोईन अली ने दिलायी. राहुल उनकी गेंद पर ड्राइव करना चाहते थे लेकिन वह चूक गए और बोल्ड हो गए. पिच से टर्न मिल रहा था और इंग्लैंड ने सात ओवर के बाद ही दोनों छोर से स्पिन आक्रमण लगा दिया था.


 


एलिस्टेयर कुक ने जब अपने मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को दूसरे स्पैल के लिए बुलाया तो पुजारा ने उनकी पहली दो गेंदों को सीमा रेखा के पार भेजा जबकि विजय ने मोईन की गेंद को लांग ऑन पर भेजकर अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाया. पुजारा ने अपनी पारी के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन भी पूरे किए. ऐसा करने वाले वह 12वें भारतीय बल्लेबाज हैं. विजय ने अब तक 169 गेंदों का सामना करके छह चौके और दो छक्के लगाये जबकि पुजारा की 102 गेंद की पारी में छह चौके शामिल हैं. भारत को इन दोनों बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें हैं और यदि कल ये दोनों लंबी पारियां खेलने में सफल रहते हैं तो भारत मैच पर पकड़ मजबूत कर लेगा.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज
वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज
190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट
190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget