एक्सप्लोरर

India Vs England 3rd Test: जार्वो ने 'भारतीय बल्लेबाज' के रूप में की मैदान पर एंट्री, वायरल हो रहा है वीडियो

IND Vs ENG 3rd Test: जार्वो ने मैदान पर दोबारा एंट्री की. जार्वो हालांकि इस बार फील्डर बनकर नहीं बल्कि बल्लेबाज बनकर मैदान पर आए और उन्हें बाहर निकाल दिया गया.

India Vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. लेकिन मैच के तीसरे दिन जार्वो नाम का क्रिकेट फैन के बार फिर से मैदान में घुस गया. इतना ही नहीं इस बार जार्वो ने 69 नंबर की जर्सी के अलावा पैड और हेलमेट भी पहना हुआ था. 

जार्वो ने लीड्स में भारतीय बल्लेबाज के तौर पर मैदान के अंदर घुसने की कोशिश की. दूसरी पारी में जब रोहित शर्मा आउट हुए थे तो जार्वो मैदान में घुस गया. अंपायर्स ने हालांकि जार्वो को मैदान से बाहर निकालने के लिए तुरंत सिक्योरिटी गार्ड्स को बुला लिया. 

जार्वो हालांकि अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जार्वो की मैदान में घुसने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार जार्वो क्रीज तक पहुंचने में कामयाब हो गया था और उसने भारतीय बल्लेबाज के रूप में स्टांस लेने की कोशिश भी की. यह दूसरा मौका था जब जार्वो ने मैदान पर एंट्री की.

लॉर्ड्स टेस्ट में भी की थी मैदान पर एंट्री

वह दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल के दौरान लार्ड्स मैदान पर घुसा था. भारतीय टीम के लिये फील्डिंग को सेट जैसी प्रतिक्रिया कर रहा था. उसकी इस हरकत से मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा अपनी हंसी नहीं रोक सके थे. लार्ड्स के मैदान पर वह भारतीय टीम की जर्सी पहने था और टी शर्ट के पीछे उसका नाम लिखा था.

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भी जार्वो को सिक्योरिटी गॉर्ड्स ने पकड़कर मैदान से बाहर निकाला था. जार्वो की कुछ तस्वीरें ऐसी भी सामने आई हैं जिनसे मालूम चलता है कि वह अपने घर पर भी इंडिया की जर्सी पहने हुए रहते हैं. जार्वो पर हालांकि दो बार मैदान में घुसने की वजह से कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है. 

Tokyo 2020 Paralympics: भाविन पटेल ने कहा- नामुमकिन कुछ भी नहीं, चीन को हराकर मैंने साबित किया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget