एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा को जमकर सराहा, कहा- इस बात को लेकर नहीं थी कोई चिंता

India Vs England: चेतेश्वर पुजारा लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन बनाकर नाबाद हैं. पुजारा की पारी की रोहित शर्मा ने जमकर तारीफ की है.

IND Vs ENG: लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की बदौलत टीम इंडिया वापसी करती नज़र आ रही है. टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने 91 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा की जमकर तारीफ की है. रोहित शर्मा का कहना है कि पुजारा का फॉर्म कभी भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय नहीं रहा. 

शुक्रवार को चेतेश्वर पुजारा अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नज़र आए. पुजारा ने ना सिर्फ पिछली 10 पारियों के बाद पहला अर्धशतक जड़ा बल्कि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी काफी बेहतर रहा. पुजारा 180 गेंद पर 91 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. पुजारा ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके भी जड़े. 

पुजारा की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, ''पुजारा की लेकर कोई बात नहीं थी. जो भी बात हो रही है वो बाहर ही हो रही हैं. ड्रेसिंग रूम के अंदर पुजारा को लेकर कोई बात नहीं हुई.''

पुजारा ने पिछले तीन साल से नहीं लगाया है शतक

रोहित शर्मा ने आगे कहा, ''हम जानते हैं कि पुजारा टीम में क्या क्वालिटी लेकर आते हैं. हम जानते हैं कि उनका अनुभव कितने काम का है. जब आपके पास पुजारा जैसा खिलाड़ी होता है तो आपको ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं होती.''

बता दें कि चेतेश्वर पुजारा पिछले कुछ वक्त से खराब फॉर्म की वजह से निशाने पर थे. पिछले 10 टेस्ट में पुजारा ने करीब 25 के औसत से ही रन बनाए हैं. इतना ही नहीं चेतेश्वर पुजारा ने साल 2018 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है. पुजारा हालांकि 91 रन बनाकर नाबाद हैं और अब उनके पास शतक बनाने का अच्छा मौका है. 

India Vs England 3rd Test: जार्वो ने 'भारतीय बल्लेबाज' के रूप में की मैदान पर एंट्री, वायरल हो रहा है वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget