एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test Preview: पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी विराट सेना, टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट भी लगा है दांव पर

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून में लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है और न्यूजीलैंड पहले ही खिताबी मुकाबले में जगह बना चुका है. अगर इंग्लैंड भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीत जाता है तो भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी.

IND vs ENG 2nd Test Preview: भारतीय क्रिकेट टीम कल से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीत कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर पहले टेस्ट मुकाबले में 227 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए चार मैचों की इस सीरीज़ को 2-1 या 3-1 से जीतनी होगी.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून में लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है और न्यूजीलैंड पहले ही खिताबी मुकाबले में जगह बना चुका है. अगर इंग्लैंड भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीत जाता है तो भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. ऐसी स्थिति में खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जंग होगी.

कोहली के नेतृत्व में भारत पिछले दो महीनों में दो टेस्ट मैच हार चुका है जबकि कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालने वाले रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन मुकाबलों में दो मैच जीते थे. टेस्ट की कप्तानी रहाणे को सौंपने की चर्चा हो रही है और अगर टीम को कोहली की कप्तानी में एक भी हार मिलती है तो इस चर्चा में तेजी देखने को मिल सकती है.

इस बीच इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले के लिए टीम में चार बदलाव किए हैं. तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की जगह नियमित नीति बदलाव के तहत स्टुअर्ट ब्रॉड को शामिल किया गया है. पहले टेस्ट की दूसरी पारी में खराब प्रदर्शन के कारण डॉम बैस को बाहर किया गया है और उनकी जगह ऑलराउंडर मोईन अली जबकि जोस बटलर के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स को शामिल किया गया है. वहीं चोटिल आर्चर की जगह क्रिस वोक्स और ओली स्टोन में से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी.

भारतीय टीम भी इस मुकाबले के लिए बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम की जगह अक्षर पटेल को शामिल कर सकती है. अक्षर पहले टेस्ट में चोट के कारण बाहर रहे थे और हाल ही में उन्हें फिट घोषित किया गया था. भारत के लिए इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट को रोकना सबसे जरुरी होगा, जिन्होंने पहले टेस्ट में 218 रन बनाकर इंग्लैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- डोमनिक सिब्ले, रोरी बर्न्स, डेनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, मोईन अली, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन/क्रिस वोक्स.

पिच रिपोर्ट

भारतीय टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि दूसरे टेस्ट में पहले दिन से ही पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होगी. उन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि दूसरे टेस्ट में पहले दिन से ही गेंद टर्न होगी. हालांकि, इस बार पिच पर अच्छा उछाल भी देखने को मिलेगा, क्योंकि दूसरा टेस्ट लाल मिट्टी की जगह काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: अजिंक्य रहाणे बोले- कप्तानी पर कोई मसाला नहीं दूंगा, विराट ही टीम के इकलौते कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget