एक्सप्लोरर

IND vs ENG: विवादों में भारत-इंग्लैंड दूसरा मैच, पुलिस ने 7 लोगों को धर दबोचा; जानें पूरा मामला

IND vs ENG 2nd ODI Tickets: भारत और इंग्लैंड का दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जानिए इस मैच के संबंध में 8 लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया है?

IND vs ENG 2nd ODI Tickets Black Marketing: भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 4-1 से जीत प्राप्त की थी, उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया था. अब भारत-इंग्लैंड का दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत में क्रिकेट का क्रेज किसी से छुपा नहीं है, इसलिए फैंस अक्सर टिकट खरीदने के लिए अलग-अलग और कभी-कभी गलत तरीके भी अपना लेते हैं. अब कटक में होने वाले वनडे मैच को लेकर ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ओडिशा पुलिस ने टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए 7 लोगों को पकड़ा है.

डेक्कन क्रॉनिकल अनुसार 7 फरवरी को ओडिशा पुलिस ने टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करने के लिए 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 25 टिकट और नकद 30,000 रुपये बरामद किए हैं. ये लोग गैरकानूनी तरीके से टिकटों को बेच रहे थे, 3 लोगों को दरगाहा बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और अन्य लोगों को कैंट क्षेत्र से पकड़ा गया. फैंस बाराबती स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में खड़े थे, लेकिन थोड़ी ही देर में माहौल बिगड़ा हुआ नजर आया, जिससे भगदड़ का माहौल उत्पन्न हो गया था. भगदड़ और इस दुर्घटना का जिम्मेदार प्रबंधनको ठहराया गया.

इस बीच एक महिला भी 5000 में टिकट बेचती देखी गई है, लेकिन कस्टमर ने दामों में मोल-भाव करके टिकट 4,000 रुपये में खरीदा. कटक में होने वाला भारत-इंग्लैंड मैच इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि इसमें विराट कोहली वापसी कर सकते हैं. आपको याद दिला दें कि विराट कोहली घुटने में सूजन के कारण पहला मैच नहीं खेल पाए थे. पहला मैच समाप्त होने के बाद शुभमन गिल ने आश्वासन दिया था कि विराट दूसरा मैच जरूर खेलेंगे. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में विराट इतिहास रच सकते हैं क्योंकि वो 14 हजार वनडे रन पूरे करने से केवल 96 रन दूर हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG 2nd ODI: विराट कोहली कटक वनडे में खेलेंगे या नहीं? आ गया अपडेट, फिटनेस पर बड़ा खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ओवर में 6 छक्के से सबसे तेज शतक तक, वैभव सूर्यवंशी ने बताए अपने 6 बड़े लक्ष्य
एक ओवर में 6 छक्के से सबसे तेज शतक तक, वैभव सूर्यवंशी ने बताए अपने 6 बड़े लक्ष्य
हरमनप्रीत कौर या स्मृति मंधाना, कौन ज्यादा अमीर? जानें दोनों की नेटवर्थ कितनी
हरमनप्रीत कौर या स्मृति मंधाना, कौन ज्यादा अमीर? जानें दोनों की नेटवर्थ कितनी
टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टार गेंदबाज फिटनेस के करीब; शुरू की बॉलिंग 
टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टार गेंदबाज फिटनेस के करीब; शुरू की बॉलिंग 
223 बनाने वाले शुभमन गिल 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए हुए नॉमिनेट, 3 और भारतीय रेस में
223 बनाने वाले शुभमन गिल 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए हुए नॉमिनेट, 3 और भारतीय रेस में

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Embed widget