एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test Day 1 Stumps: जो रूट ने जड़ा शानदार शतक, बैकफुट पर टीम इंडिया

चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिए हैं.

अपना 100वां टेस्ट खेल रहे कप्तान जो रूट के लगातार तीसरे शतक और डोमनिक सिब्ले की दमदार पारी के दम पर इंग्लैंड ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में मेजबान भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को अपनी स्थिति मजबूत कर ली. पहले सत्र में दो विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं खोया, जबकि तीसरे और अंतिम सत्र में उसने केवल एक विकेट गंवाया. इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 263 रनों के साथ पहले दिन का खेल समाप्त किया.

स्टंप्स के समय रूट 197 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 128 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं सिब्ले ने 286 गेंदों पर 12 चौकों के सहारे 87 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की शानदार साझेदारी हुई. पहले दिन के आखिरी ओवर में बुमराह ने सिब्ले को पलेवियन भेजा. सिब्ले के आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई.

रूट का यह अब तक का 20वां और इस साल तीसरा शतक है जबकि सिब्ले ने अपने टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया. रूट अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया. रूट से पहले कॉलिन कौड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम-उल-हक, रिकी पोंटिंग (दोनों पारियों में शतक), ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगा चुके हैं.

इसके साथ ही रूट पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट मैचों में शतक जमाया है. रूट के टेस्ट करियर का यह अब तक का 20वां और इस साल का तीसरा शतक है. वहीं भारत की ओर से बुमराह को दो और अश्विन को एक सफलता मिली है.

इससे पहले इंग्लैंड ने पहले दिन की शुरुआत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए की. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड के ओपनरों रोरी बर्न्‍स और डोमिनिक सिब्ले ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाजों को मदद कर रही पिच पर दोनों बिना किसी नुकसान के पहला सत्र निकाल देंगे, लेकिन लंच से कुछ ही समय पहले रविचंद्रन अश्विन ने बर्न्‍स को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. बर्न्‍स 33 के निजी योग पर अश्विन की गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत द्वारा लपके गए. 60 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाने वाले बर्न्‍स ने सिब्ले के साथ 63 रनों की साझेदारी की.

बर्न्‍स का स्थान लेने आए डेनिएल लॉरेंस (0) को जसप्रीत बुमराह ने ज्यादा देर नहीं टिकने दिया. सिर्फ पांच गेंदों का सामना कर लॉरेंस एल्बीडब्ल्यू आउट हुए. अपना कुल 18वां और भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे बुमराह ने लॉरेंस के रूप में घर में पहला शिकार किया.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: 100वें टेस्ट में शतक लगाकर जो रूट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने विश्व के पहले बल्लेबाज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget