IND Vs BAN: दूसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले पर मंडरा रहे हैं बारिश के बादल
IND Vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबला इस फॉर्मेट का 1000वां मैच था. पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से हराया.

IND Vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबला प्रदूषण की वजह से भी चर्चा में रहा. हालांकि रद्द होने के कयासों के बीच भी पहला मैच पूरा हुआ और बांग्लादेश भारत पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहा. अब दोनों टीमें राजकोट में दूसरा टी-20 मैच खेलेंगी, लेकिन इस मैच पर भी मौसम की वजह से खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. महा नामक तूफान भारत के पश्चिम तट से दूर जा रहा था, पर इसने करवट ली है और अब यह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है.
क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया, "और अब, राजकोट में होने वाले मैच से पहले, छह-सात नवंबर को पश्चिम तट पर तूफान के आने का अंदेशा है, जिस कारण सौराष्ट्र तट पर मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. उम्मीद है कि यह यहां रहने वाले लोगों के लिए परेशानी वाला न हो. इस साल मौसम काफी अनिश्चित रहा है."
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने रचाई दूसरी शादी, तस्वीर की शेयर
स्काइमेट वेदर के मुताबिक, तूफान के गुजरात तट तक आते-आते कमजोर होने की उम्मीद है. स्कायमेट के मुताबिक, "यह सिस्टम दियू और पोरबंदर के बीच सात नवंबर को कम हो सकता है और उस समय हवा की स्पीड 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे होगी."
ICC ने जारी किया T20 World Cup 2020 का पूरा शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
बता दें कि पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले में बांग्लादेश ने इतिहास दर्ज करते हुए भारत पर पहली बार इस फॉर्मेट में जीत दर्ज की. बांग्लादेश ने तीन मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बांग्लादेश को भारत के साथ दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं.


















